फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Fire broke out in a moving car in Chaksu late night, driver burnt, fear of short circuit

Jaipur News: चाकसू में देर रात चलती कार में लगी आग, चालक झुलसा, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका

Mon, 03 Mar 2025 11:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 11:20 AM IST
सार

चाकसू के फागी रोड पर कल देर रात एक कार में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। नगर पालिका और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Jaipur News: Fire broke out in a moving car in Chaksu late night, driver burnt, fear of short circuit
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाकसू के फागी रोड स्थित पीपली के गट्टे के पास सोमवार देर रात एक अर्टिगा कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही चाकसू पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पालिका और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान कार में चालक मौजूद था, जो गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत चाकसू के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि पुलिस और प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं कि आग किसी अन्य कारण से तो नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकसू थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कार में आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम की सहायता ली जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कार में किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ तो नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed