फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Fake tea business busted in Jaipur rural, three accused arrested; total 490 packets seized

Jaipur News: जयपुर ग्रामीण में नकली चाय कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; कुल 490 पैकेट जब्त

Fri, 06 Jun 2025 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Jun 2025 06:06 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा में नकली चाय कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, नकली चाय के कुल 490 पैकेट जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Fake tea business busted in Jaipur rural, three accused arrested; total 490 packets seized
पुलिस की गिरफ्त में नकली चाय के कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा थाना पुलिस ने नकली चाय के कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू, रितेश और संगम के रूप में हुई है, जो सभी शाहपुरा क्षेत्र के निवासी हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुरा क्षेत्र में माहेश्वरी ब्रांड नाम से नकली चाय का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसटी (DST) टीम ने शाहपुरा थाना पुलिस और माहेश्वरी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापा मारा।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- चित्तौड़गढ़ गोलीकांड: हत्या-आगजनी की वारदात में शामिल तीन आरोपी जैसलमेर से पकड़े गए, आईजी ने ली पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग दुकानों पर रेड की गई, जिसमें नकली चाय के कुल 490 पैकेट जब्त किए गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये चाय पैकेट मूल कंपनी के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर बेचे जा रहे थे।
 
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि ये नकली चाय खुद तैयार कर रहे थे या किसी और स्रोत से मंगवाकर स्थानीय बाजार में खपा रहे थे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।

यह भी पढ़ें- Tonk News: सचिन पायलट ने कसा तीखा तंज- BJP की डबल इंजन सरकार सिर्फ धुआं फैला रही, ऑपरेशन सिंदूर पर कही ऐसी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed