फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Controversy Erupts in Jaipur Convent School Over Ban on Holi Colors, Education Minister Objects

Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति

Wed, 12 Mar 2025 02:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 02:28 PM IST
सार

जयपुर के एक कॉन्वेंट स्कूल में होली पर रंग लाने पर प्रतिबंध लगाने से विवाद खड़ा हो गया। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर छात्रों से रंग न लाने की अपील की और चेतावनी दी कि रंग लाने पर उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। इस फैसले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे सांप्रदायिक आदेश बताया।

विज्ञापन
Jaipur News: Controversy Erupts in Jaipur Convent School Over Ban on Holi Colors, Education Minister Objects
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के एक कॉन्वेंट स्कूल में होली के दौरान छात्रों को रंग और गुलाल लाने से मना करने पर विवाद खड़ा हो गया। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को मैसेज कर छात्रों से रंग न लाने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर कोई छात्र रंग लाता है तो उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इस फैसले पर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ी आपत्ति जताई है और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे सांप्रदायिक आदेश करार दिया और कहा कि इस मामले की शिकायत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की मांग रखी जाएगी। मंत्री ने कहा होली एक पवित्र त्योहार है और इस तरह के प्रतिबंध हमारी आस्था का अपमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ते विवाद के बीच स्कूल की प्रिंसिपल सिंथिया ने सफाई दी कि उनके संदेश को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को स्कूल में छात्रों के साथ होली मनाई जाएगी, लेकिन पारंपरिक रंगों की जगह फूलों और इको-फ्रेंडली रंगों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और परीक्षा के मद्देनजर लिया गया है।


स्कूल ने अपने संदेश में लिखा था कि होली के त्योहार के करीब आने के साथ हम छात्रों से अनुरोध करते हैं कि वे होली के रंग स्कूल न लाएं। यह कदम सभी छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। यदि किसी छात्र के पास रंग पाया गया, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

स्कूल के फैसले पर जहां कई अभिभावकों ने नाराजगी जताई है, वहीं शिक्षा मंत्री के बयान के बाद अब यह मामला और तूल पकड़ सकता है। देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है और क्या स्कूल प्रशासन अपने फैसले में कोई बदलाव करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed