{"_id":"685926dc8c4c7452db0b6c9b","slug":"jaipur-news-cm-throws-open-challenge-to-congress-says-bjp-s-1-5-years-of-work-outweigh-their-5-year-rule-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: मुख्यमंत्री का कांग्रेस को खुला चैलेंज; बोले- हमारे डेढ़ साल का काम उनके पांच साल पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: मुख्यमंत्री का कांग्रेस को खुला चैलेंज; बोले- हमारे डेढ़ साल का काम उनके पांच साल पर भारी
Mon, 23 Jun 2025 03:35 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 23 Jun 2025 03:35 PM IST
सार
जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस को खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे डेढ़ साल का काम उनके पांच साल पर भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे खुले मंच पर आकर तुलना कर लें, हमारे डेढ़ साल के कार्यकाल का हिसाब उनके पांच साल के शासन पर भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि मुख्यमंत्री रुकते नहीं हैं। अरे भाई, सोने और होटल में रुकने के लिए तो आप ही बहुत प्रसिद्ध थे। अब जरूरत है राजस्थान की जनता का दर्द समझने की, उस युवा का दर्द समझने की जिसे नौकरी की दरकार है, उस किसान की पीड़ा समझने की जो पानी के लिए तरस रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 मीट्रिक टन खाद की बिक्री पर रोक | Kirori Lal Meena
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां आज भी युवाओं, किसानों और मजदूरों के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। ये लोग कह रहे हैं कि बिजली नहीं आ रही। मुझे बताइए कहां नहीं आ रही? हमारे और आपके रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए। हम पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आपने अपने कार्यकाल में कितनी बिजली का उत्पादन किया और हमने डेढ़ साल में कितना किया, इसका तुलनात्मक अध्ययन कर लीजिए। कितने कनेक्शन हमने दिए, कितनी योजनाएं जमीन पर उतरीं, एक बार आंकड़े मंगवा लीजिए। जनता को भ्रमित करना बंद कीजिए, अब वो सब जान चुकी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब जनता को बरगलाने से कुछ नहीं होगा।