फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: CM Bhajanlal arrived to pay tribute to Neeraj who lost his life in the Pahalgam attack

Pahalgam Terror Attack: जयपुर में नीरज को दी गई अंतिम विदाई, हर आंख से छलके आंसू, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम

Thu, 24 Apr 2025 11:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 24 Apr 2025 11:14 AM IST
सार

नीरज के अंतिम दर्शन के लिए कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके आवास पहुंचे। 

विज्ञापन
Jaipur News: CM Bhajanlal arrived to pay tribute to Neeraj who lost his life in the Pahalgam attack
नीरज उधवानी के अंतिम संस्कार पर विलाप करतीं उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर के नीरज उधवानी का अंतिम संस्कार गुरुवार को जयपुर में किया गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम जयपुर पहुंच गया था। गुरुवार को अंतिम संस्कार से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सुबह नीरज के घर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। इसके लिए मॉडल टाउन स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। सीएम के अलावा भी प्रदेश भर के नेतागण नीरज को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान हर किसी की आंख में आंसू दिखाई दिए।

विज्ञापन



विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले नीरज का पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचा, कई नेता एयरपोर्ट पर रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पार्थिव देह के साथ उनके आवास पर पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई विधायक और नेता भी नीरज को श्रद्धांजलि देने एयरपोर्ट पहुंचे थे।







राजनेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेता नीरज  को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।



ये भी पढ़ें- अशोक गहलोत बोले- यह समय राजनीति का नहीं, एकजुटता का...आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

दुबई में चार्टेड अकाउंटेंट थे नीरज
नीरज की हाल ही में शादी हुई थी। वे दुबई में चार्टेड अकाउंटेंट थे। भारत में एक शादी कि सिलसिले में अपनी पत्नी के साथ आए थे। इसके बाद वे कश्मीर घूमने चले गए। घटना वाले दिन उनकी पत्नी होटल में ही ठहर गई थीं, जबकि नीरज घूमने के लिए बाहर निकल गए थे। इसी बीच आतंकियों ने नीरज को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed