फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: CBI raids on IRS officer Santosh Karnani and his wife

Rajasthan News: IRS अधिकारी पर CBI की रेड, पत्नी भी जांच के दायरे में; जयपुर, अहमदाबाद सहित कई ठिकाने खंगाले

Thu, 08 May 2025 05:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 08 May 2025 05:27 PM IST
सार

गुरुवार को जयपुर, अहमदाबाद और गांधीनगर में स्थित उनके 11 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। करनानी दंपती पर सरकारी सेवा में रहते हुए अनैतिक रूप से भारी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

विज्ञापन
Jaipur News: CBI raids on IRS officer Santosh Karnani and his wife
सीबीआई रेड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीबीआई ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अफसर के जयपुर स्थित ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दायरे में अफसर की पत्नी भी है। बताया जा रहा है कि दंपती ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। उनके खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रेतीले धोरों में मिली बम जैसी संदिग्ध वस्तु, प्रशासन अलर्ट मोड पर
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अफसर संतोष करनानी के जयपुर स्थित ठिकानों पर गुरुवार को सीबीआई ने रेड की। 2005 बैच के अफसर करनानी और उनकी पत्नी आरती करनानी ने भारी संपत्ति अर्जित की है। इन दोनों के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया है। दंपती के जयपुर सहित अहमदाबाद और गांधीनगर में कुल 11 ठिकानों में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ब्लैक आउट में प्रशासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ीं, लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे लोग

जानकारी के अनुसार दोनों ने जो संपत्ति घोषित की है वह उनकी वास्तविक आय से बहुत ज्यादा है। आरोप है कि सरकारी सेवा में रहने के दौरान उन्होंने अनैतिक तरीके से यह संपत्ति अर्जित की है।
सीबीआई की टीम ने आज दोहपर जयपुर, अहमदाबाद और गांधीनगर में स्थित उनके आवास, कार्यालय, निवेश और अन्य निजी ठिकानों पर दबिश दी है। छापों के दौरान संपत्ति संबंधित दस्वेज और बैंक खातों की तलाशी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed