फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Case registered in case of theft of plasma, high level investigation committee engaged in matter

Jaipur News: ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज, उच्च स्तरीय जांच कमेटी भी छानबीन में जुटी

Wed, 08 May 2024 03:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 03:54 PM IST
सार

जयपुर के जेके लोन अस्पताल के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी के मामले में अस्पताल प्रशासन ने मामला दर्ज करवाया है। साथ ही मामले की जांच के अस्पताल स्तर पर एक कमेटी का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Case registered in case of theft of plasma, high level investigation committee engaged in matter
जेके लोन अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेके लोन अस्पताल के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी के मामले में अस्पताल प्रशासन ने एसएमएस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए अस्पताल स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया है। इसके साथ ही सरकार ने भी मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई बिजेंद्र सिंह कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 10 माह से अस्पताल में प्लाज्मा के स्टॉक की जांच ही नहीं की गई, इसी का फायदा उठाकर लैब टेक्नीशियन लगातार यहां से प्लाज्मा चोरी कर लाखों रुपये कमा चुका है। आरोपी प्राइवेट अस्पतालों को ही प्लाज्मा बेच रहा था। 
विज्ञापन


मामले में उच्च स्तरीय जांच के लिए गठित जांच कमेटी अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि प्लाज्मा कब से और किसे बेचा जा रहा था और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं। पुलिस मामले में फरार लैब टेक्नीशियन कृष्णसहाय की तलाश रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि चोरी किया गया प्लाज्मा मरीजों के लिए काम में नहीं लिया जा रहा था बल्कि इससे प्रोटीन बनाया जाता है और अस्पताल टेंडर के जरिए कंपनियों को इसे बेचता है। कंपनियां इस प्रोटीन को काफी महंगे दामों में बेचती हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में एक लीटर प्लाज्मा 3900 रुपए में बेचा जाता है। डॉक्टर्स की मानें तो एसएमएस मेडिकल कॉलेज से ही हर साल करीब चार करोड़ रुपए का प्लाज्मा बेचा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed