{"_id":"681c9222c12eb3fc310dbe3f","slug":"jaipur-news-agencies-on-alert-after-bomb-threat-at-sawai-man-singh-stadium-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: सवाई मान सिंह स्टेडियम में बम धमकी के बाद एजेंसियां अलर्ट, राज्यवर्धन बोले नियंत्रण में है स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: सवाई मान सिंह स्टेडियम में बम धमकी के बाद एजेंसियां अलर्ट, राज्यवर्धन बोले नियंत्रण में है स्थिति
Thu, 08 May 2025 04:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 08 May 2025 04:47 PM IST
सार
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से इस विषय में विस्तार से चर्चा की गई है। राठौड़ ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
विज्ञापन
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सवाई मान सिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उत्पन्न हालात को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर जानकारी दी कि इस मामले में प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है।
विज्ञापन
राठौड़ ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश और प्रदेश की सुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। सवाई मान सिंह स्टेडियम में संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। फिलहाल स्टेडियम और उसके आसपास का इलाका पूरी तरह सुरक्षित है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता के चलते किसी भी अप्रिय घटना की आशंका नहीं है। अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और आम जनता से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।
विज्ञापन
देश व प्रदेश की सुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा… — Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) May 8, 2025