फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: After molesting a woman in public, a middle aged man committed suicide, died during treatment

Jaipur News: सरेआम महिला से छेड़छाड़ के बाद अधेड़ ने उठाया आत्मघाती कदम, इलाज के दौरान हुई मौत

Fri, 18 Apr 2025 02:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 02:55 PM IST
सार

झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ ने खुद को भीड़ के हत्थे चढ़ता देखकर चाकू से अपना गला काट लिया। बताया जा रहा है कि अधेड़ कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा होकर आया था।

विज्ञापन
Jaipur News: After molesting a woman in public, a middle aged man committed suicide, died during treatment
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोशी मार्ग पर एक अधेड़ व्यक्ति ने सरेआम महिला से छेड़छाड़ के बाद खुद का गला काट लिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोशी मार्ग निवासी आनंद नामक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। खुद को भीड़ के हत्थे चढ़ता देख आनंद ने अचानक चाकू निकाला और अपना गला काट डाला।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आनंद को तुरन्त कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आनंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक आनंद कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। वह पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


झोटवाड़ा थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आनंद के पास चाकू कहां से आया और उसका मकसद क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed