फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: After Mahesh Joshi, now ED can also question his son Rohit in Jal Jeevan Mission scam case

Jaipur News: जल जीवन मिशन घोटाला मामला, महेश जोशी के बाद अब उनके बेटे रोहित से भी पूछताछ कर सकती है ED

Sat, 26 Apr 2025 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Apr 2025 07:55 PM IST
सार

Jaipur News: जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश जोशी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड पर हैं। अब ईडी इस मामले में महेश जोशी के बेटे रोहित से भी पूछताछ कर सकती है।
 

विज्ञापन
Jaipur News: After Mahesh Joshi, now ED can also question his son Rohit in Jal Jeevan Mission scam case
पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के बाद अब उनके बेटे रोहित भी ईडी की राडार पर हैं। महेश जोशी ने अपने बेटे रोहित जोशी की कंपनी में 50 लाख रुपये डाले थे। ऐसे में ईडी रोहित और उसकी कंपनी से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur: बालमुकुंदाचार्य की गिरफ्तारी के लिए बाजार बंद कराने पहुंचे मुस्लिम लोग, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, महेश जोशी ने अपने बेटे रोहित जोशी की कंपनी में 50 लाख रुपए डाले थे। इसे लेकर भी ईडी रोहित और उसकी कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर सकती है। ईडी ने अब तक की रिमांड में महेश जोशी से कई सवाल पूछे हैं। जैसे जिन कंपनियों को फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए गए उन्हें किस आधार पर चुना गया? क्या इन कंपनियों के संचालकों को महेश जोशी जानते थे? क्या फर्जी टेंडरों और फर्जी सर्टिफिकेट्स की जानकारी उन्हें थी, अगर थी तो उन्होंने क्या कार्रवाई की?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 48 घंटे में देश छोड़ने के निर्देश से हड़कंप, 18 सदस्यीय पाकिस्तानी परिवार का टूटा सपना
 
गौरतलब है कि राजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाले में करीब 625 करोड़ रुपये के टेंडर में फर्जी कंप्लीशन सर्टिफिकेट्स जारी किए गए। ईडी ने इस संबंध में पहले घोटाले से जुड़ी फर्मों पर कार्रवाई की थी। इसमें महेश जोशी के करीबी माने जाने वाले संजय बड़ाया सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। दो दिन पहले ईडी ने महेश जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने महेश जोशी से पूछताछ के लिए कोर्ट से तीन दिन की रिमांड ली। सूत्रों का कहना है कि ईडी कोर्ट में रिमांड की अवधि तीन दिन और बढ़ाने की अर्जी दाखिल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed