फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: 48 घंटे में देश छोड़ने के निर्देश से हड़कंप, 18 सदस्यीय पाकिस्तानी परिवार का टूटा सपना

Sat, 26 Apr 2025 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Apr 2025 07:17 PM IST
सार

Barmer News: पाकिस्तानी परिवार के सदस्य सुरेश ने बताया कि उनके अधिकतर रिश्तेदार पहले ही भारत में बस चुके हैं, और अब उनका भी सपना था कि वे अपने परिवार के साथ यहीं स्थायी रूप से बस जाएं। इसी उम्मीद में 19 अप्रैल को उनका परिवार वीजा लेकर भारत आया था।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: 18-member Pakistani family's dream shattered in Barmer due to instructions to leave country
अपनी अर्जी लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचा पाकिस्तानी परिवार - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए। साथ ही उन्हें 48 घंटे के भीतर अपने देश लौटने के निर्देश जारी किए। सरकार के इस फैसले से जहां पूरे देश में हलचल मच गई, वहीं राजस्थान के बाड़मेर जिले में पाकिस्तान से आए एक 18 सदस्यीय परिवार की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया।


 
यह परिवार शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पहुंचा और सरकार से हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि उन्हें भारत में ही रहने दिया जाए। इस परिवार ने अपने स्थायी निवास के लिए लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) के लिए आवेदन भी कर दिया है। परिवार का कहना है कि वे पाकिस्तान लौटना नहीं चाहते, क्योंकि वहां न आजीविका के साधन हैं और न ही सुरक्षित भविष्य की कोई गारंटी।

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के बाद केंद्र सख्त: राजस्थान से 28 पाकिस्तानी नागरिक वापस उनके वतन भेजे गए, 500 और लोग होंगे वापस
 

Pahalgam Attack: 18-member Pakistani family's dream shattered in Barmer due to instructions to leave country
केंद्र सरकार के फैसले से पाकिस्तानी परिवार में छायी मायूसी - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान में गरीबी से त्रस्त, भारत में बसने की इच्छा
परिवार के सदस्य सुरेश ने बताया कि पाकिस्तान के टांडो अल्लाहयार जिले में उनका जीवन बेहद कठिनाइयों भरा था। वहां कमाई के साधन न के बराबर हैं, जबकि खर्चे अत्यधिक हैं। सुरेश ने बताया कि उनके अधिकतर रिश्तेदार पहले ही भारत में बस चुके हैं, और अब उनका भी सपना था कि वे अपने परिवार के साथ यहीं स्थायी रूप से बस जाएं। इसी उम्मीद में 19 अप्रैल को 18 सदस्यीय परिवार वीजा लेकर भारत आया था।
 
सुरेश के मुताबिक परिवार में महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी ने भारत को अपना घर बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि भारत में उन्हें सुरक्षित और अच्छा वातावरण मिला है, जिसे छोड़कर वे वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते। उन्होंने सरकार से विनती कर कहा कि उन्हें लॉन्ग टर्म वीजा देकर भारत में बसने का अवसर दिया जाए।
 

Pahalgam Attack: 18-member Pakistani family's dream shattered in Barmer due to instructions to leave country
पाकिस्तानी परिवार की भारत में ही जीने-मरने की है प्रबल इच्छा - फोटो : अमर उजाला

'हमें यहीं जीने-मरने दिया जाए'
परिवार के एक अन्य सदस्य कैलाश कुमार ने भी भावुक अपील कर कहा कि पाकिस्तान में वे बेहद परेशान थे और वहां से तंग आकर ही भारत आए हैं। उन्होंने कहा कि अब वे भारत को ही अपना स्थायी घर बनाना चाहते हैं। कैलाश ने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर उन्होंने अपने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए सभी जरूरी दस्तावेज भी जमा करवा दिए हैं।



यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- पीएम इस बार कुछ बड़ा करने के मूड में हैं, मुस्लिमों पर कही यह बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack: 18-member Pakistani family's dream shattered in Barmer due to instructions to leave country
पाकिस्तानी परिवार के पुरुष सदस्यों ने की केंद्र सरकार से भावुक विनती - फोटो : अमर उजाला

कैलाश ने सरकार से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि उन्हें भारत में ही रहने दिया जाए, क्योंकि यहां उन्हें जीवन में शांति और सम्मान की आशा है, जो पाकिस्तान में दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा गया, तो उनका पूरा परिवार एक बार फिर भय और अभाव के वातावरण में फंस जाएगा।
 

विज्ञापन
Pahalgam Attack: 18-member Pakistani family's dream shattered in Barmer due to instructions to leave country
पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के निर्देश - फोटो : AI Image- Freepik

सरकार के फैसले से फैली चिंता
सरकार द्वारा जारी 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के आदेश ने न केवल इस परिवार, बल्कि राजस्थान सहित अन्य राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के बीच भी चिंता फैला दी है। हालांकि जिन लोगों ने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन कर रखा है, उनके मामलों पर सरकार द्वारा कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।
 
बाड़मेर जिला प्रशासन ने भी इन आवेदनों को उच्चाधिकारियों तक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान से आए इस परिवार की भारत में बसने की उम्मीदों को राहत मिलती है या नहीं। परिवार की आंखों में फिलहाल बस एक ही सवाल तैर रहा है कि क्या हमें भारत में जीने का मौका मिलेगा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed