{"_id":"67a9d0057b71787b340bc5a6","slug":"jaipur-news-a-young-man-died-after-getting-under-a-truck-while-trying-to-overtake-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: ओवरटेक करने में टकराया हैंडल, ट्रक के नीचे घुसी बाइक, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: ओवरटेक करने में टकराया हैंडल, ट्रक के नीचे घुसी बाइक, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Mon, 10 Feb 2025 03:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Feb 2025 03:38 PM IST
सार
हादसे में भी ओवरटेक की कोशिश ही दुर्घटना का मुख्य कारण रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
हादसे को सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के कूकस इलाके में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक ओवरटेक करने के प्रयास में कार और ट्रक के बीच फंस गए। इस दौरान बाइक का हैंडल ट्रक से टकरा गया और संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों युवक ट्रक के नीचे चले गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन
यह हादसा 9 फरवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे होटल लीला पैलेस के सामने दिल्ली रोड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शी दीपक सोनी के मुताबिक वह घटनास्थल के पास खड़े थे और फोन पर किसी से बात कर रहे थे। तभी जयपुर से दिल्ली रोड की तरफ एक तेज रफ्तार बाइक जा रही थी। बाइक सवार युवक ने अचानक आगे चल रही कार और ट्रक के बीच से निकलने की कोशिश की। बाइक का हैंडल ट्रक से टकरा गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक नीचे गिर गए। बाइक चला रहे दिनेश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे शंकर लाल (31) को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
मृतक और घायल की पहचान
आमेर थाने के हेड कॉन्स्टेबल बिरदीचंद ने बताया कि मृतक दिनेश छीपा का मोहल्ला ब्रह्मपुरी का रहने वाला था। घायल शंकर लाल कागजी मोहल्ला का निवासी है। दोनों पेशे से हलवाई थे। घायल शंकर का इलाज SMS हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने दिनेश के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिवार को सौंप दिया है। आमेर थाना पुलिस ने इस दुर्घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिए हैं। हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।
विज्ञापन