फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: 75 lakhs looted from the house of a liquor businessman in Jaipur

Jaipur News: शराब व्यवसायी के घर लूट, बेटे को पिस्तौल दिखाकर 75 लाख ले गए बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 24 Jun 2024 09:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Jun 2024 09:24 PM IST
सार

व्यापारी के बेटे ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया बताया उसी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की स्पेशल टीम और डीएसटी टीम सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Jaipur News: 75 lakhs looted from the house of a liquor businessman in Jaipur
वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के विधायकपुरी थाना क्षेत्र में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। शराब व्यवसायी संतोष पूनिया के घर में चार बदमाशों ने बेटे को पिस्तौल दिखाकर करीब 75 लाख रुपये से अधिक की राशि लूट ली। घटना गोपाल टावर अपार्टमेंट की है, जोकि जयपुर की एमआई रोड गोपाल बाड़ी पर स्थित है। चौथी मंज़िल से बैग नीचे फेंककर बदमाश सफेद कार में फरार हो गए।

विज्ञापन


लूट के दौरान अपार्टमेंट में मौजूद व्यवसायी के बेटा जोकि 12वीं क्लास में पड़ता है, उसने पुलिस को बदमाशों का हुलिया बताया। बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर डीसीपी साउथ दिगंत आनंद और उनकी टीम मौजूद है। साथ ही स्पेशल टीम और डीएसटी टीम सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति नजर आया है, जो कारोबारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। फुटेज में उसे बैग ले जाते हुए देखा गया है, जिससे पुलिस को शक है कि इस लूट में कोई अंदरूनी व्यक्ति भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बिल्डिंग में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए अन्य सबूत जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले को सुलझाने की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस लूट के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके।


इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है। जनता से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed