{"_id":"6635d2109efa4d14ef04f42c","slug":"jaipur-news-3-year-old-innocent-girl-who-went-missing-from-outside-the-house-was-found-after-20-hours-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: तीन साल की मासूम का अपहरण, सीसीटीवी से मिला सुराग, 20 घंटे मेंं एक दंपति के पास से बच्ची बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: तीन साल की मासूम का अपहरण, सीसीटीवी से मिला सुराग, 20 घंटे मेंं एक दंपति के पास से बच्ची बरामद
Sat, 04 May 2024 11:45 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 11:45 AM IST
सार
शहर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही एक तीन साल की बच्ची 20 घंटे बाद घर से एक किमी दूर एक दंपति के साथ मिली। पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्ची खुद ही हाथ पकड़कर उनके साथ चल दी थी। कोरोना में बेटे को खो देने के बाद से डिप्रेशन में है दंपति।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसरोवर थाना इलाके में घर के बाहर खेल रही एक तीन साल की बालिका का अपहरण करने का मामला सामने आया है। घटना के 20 घंटे बाद बालिका घर से एक किलोमीटर दूर एक दंपति के साथ थी, जो कि कोरोना में बेटे की मौत के बाद से डिप्रेशन में है। पूछताछ में महिला ने बताया कि बालिका उनकी बेटी का हाथ पकड़कर खुद ही साथ आ गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मानसरोवर थानाधिकारी राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि सेक्टर-45 पावर हाउस के पास रहने वाले रतन सिंह ने मामला दर्ज करवाया था कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, खेलते-खेलते अचानक मासूम के गायब होने के बाद परिवार ने काफी ढूंढा लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। कॉलोनी के लोगों ने भी अपनी तरफ से बेटी को ढूंढने के प्रयास किए लेकिन पता नहीं चलने पर मानसरोवर थाने में पीड़ित रतन ने बेटी के गायब होने की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला तो किरण पथ से मिले एक फुटेज में बच्ची दिखाई दी। एक महिला और लड़की हाथ पकड़कर बच्ची को पैदल ले जाते दिखाई दीं। फुटेज के आधार पर छानबीन करने पर शुक्रवार को करीब 1.30 बजे घर से एक किलोमीटर दूर बच्ची मिल गई। बच्ची का किडनैप करने वाले पति-पत्नी के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन