फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur LPG Tanker Blast bus that met with accident was from Udaipur it had left at 9 pm with 32 passengers

Jaipur LPG Tanker Blast: उदयपुर की थी हादसे की चपेट में आई बस, रात नौ बजे 32 सवारियों को लेकर हुई थी रवाना

Fri, 20 Dec 2024 04:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 04:04 PM IST
सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एलपीजी टैंकर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे की चपेट में आई बस उदयपुर की लेकसिटी ट्रैवेल्स के नाम से थी।

विज्ञापन
Jaipur LPG Tanker Blast bus that met with accident was from Udaipur it had left at 9 pm with 32 passengers
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए एलपीजी ब्लास्ट हादसे की चपेट में आई वीडियो कोच बस उदयपुर से चली थी। इसमें ज्यादातर सवारियां उदयपुर जिले की ही थीं। बस उदयपुर के लेकसिटी ट्रैवल्स की है। हादसे में बस ड्राइवर और खलासी के भी घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट की चपेट में आई लेकसिटी ट्रैवल्स की बस उदयपुर से गुरुवार रात नौ बजे रवाना हुई थी। बस को साहीद नाम का ड्राइवर चला रहा था, जबकि कालू खलासी था। यह दोनों भी हादसे में घायल हुए हैं। लेकसिटी ट्रैवेल्स के कादर खान के अनुसार, बस में कुल 32 सवारी उदयपुर से बैठी थी। इनमें से एक सवारी अजमेर में उतरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




22 सवारियां सकुशल, 10 से संपर्क नहीं

ट्रैवेल्स संचालक के अनुसार, बस की बुकिंग के समय लिखे सवारियों के नंबर पर कॉल किए गए, जिनमें से 22 सवरियों से संपर्क हो गया है और वे सकुशल हैं। 10 सवारियों के मोबाइल नहीं लग रहे हैं। जयपुर हादसे की चपेट में आई बस उदयपुर की होने की वजह से उदयपुर में भी पुलिस तंत्र सक्रिय हो गया है। ट्रैवेल्स संचालक ने सभी 32 सवारियों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई है। बता दें कि जयपुर के अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई है। इसमें 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों और घायलों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि चेहरे बहुत बुरी तरह झुलस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed