फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Half day holiday declared in Jaipur on Teej CM Gehlot approved

Jaipur: तीज पर जयपुर में आधे दिन का अवकाश घोषित, कलाकारों को प्रोत्साहन कार्ड देगी सरकार, सीएम ने दी मंजूरी

Sat, 29 Jul 2023 05:16 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 29 Jul 2023 05:16 PM IST
सार

जयपुर में तीज मेले पर राज्य सरकार ने आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। इस अवसर पर गहलोत सरकार लोक कलाकारों को लोक कलाकार प्रोत्साहन कार्ड देकर सम्मान करेगी। इस प्रस्ताव को सीेएम अशोक गहलोत ने मंजूरी दी है। 19 अगस्त को तीज पर आधे दिन का अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
Jaipur: Half day holiday declared in Jaipur on Teej CM Gehlot approved
जयपुर शहर में तीज की झलकियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अशोक गहलोत ने आगामी तीज के त्योहार (19 अगस्त) को जयपुर में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। इस दिन जयपुर स्थित राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, उपक्रमों और शिक्षण संस्थानों में तीज के पहले दिन दोपहर लंच टाइम से अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


इस बार 19 अगस्त को तीज मेले और 20 अगस्त को बूढ़ी तीज मेले का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से जयपुर शहर में कार्यरत राजकीय अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन इस मेले में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


लोक कलाकार प्रोत्साहन कार्ड देने के प्रस्ताव को मंजूरी 
प्रदेश में लोक कलाओं के संरक्षण और लोक कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2023 के अंतर्गत लोक कलाकारों को लोक कलाकार प्रोत्साहन कार्ड देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साल 2023-24 के बजट में सीएम ने ये योजना लागू करने की घोषणा की थी। इस योजना में लोक कलाकारों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 100 दिवस राजकीय उत्सवों, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और शिक्षण संस्थानों में कला प्रदर्शन के अवसर प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, योजना के अंतर्गत लोक कलाकारों को उनकी कला से संबंधित यंत्र-उपकरण क्रय करने के लिए पांच हजार रुपये राशि की एकबारीय आर्थिक सहायता देय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed