Rajasthan News: सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी, शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान अचेत होकर गिरे
Jaipur Gramin: शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के दौरान जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जयपुर रेफर किया गया। फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर ग्रामीण से सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। वे शहीद भीम सिंह शेखावत की अंतिम यात्रा में शामिल थे, जहां श्रद्धांजलि देने के दौरान अचानक अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया।
बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर, हालत पर निगरानी जारी
प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने सांसद की स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर करने का निर्णय लिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच में जुटी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि वे आगे की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- लापरवाही या गबन! 31 करोड़ हो रहे खर्च फिर भी असफल पौधरोपण अभियान, यहां सूख गए पौधे; हरियाली सिर्फ काजगों पर
भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी अस्पताल पहुंचे, स्वास्थ्य की जानकारी ली
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और सांसद की तबीयत की जानकारी ली। पार्टी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और परिवार के सदस्यों से लगातार संपर्क बनाए रखा है।
यह भी पढ़ें- सरकारी टीचर की ऐसी सनक: पूर्व मंत्री की कार में मारा मुक्का, ड्राइवर को पीटा; ओवरटेक करते समय बिगड़ गया मामला
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.