फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Development: Elevated road from Gopalpura bypass to Gurjar Ki Thadi; CM to lay foundation stone today

Jaipur Development Projects:गोपालपुरा बायपास से गुर्जर की थड़ी तक बनेगी एलिवेटेड रोड, सीएम आज करेंगे शिलान्यास

Mon, 29 Sep 2025 07:55 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 29 Sep 2025 07:55 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज गोपालपुरा बायपास से गुर्जर की थड़ी तक बनने वाली 2.16 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करेंगे। 218 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगी।

विज्ञापन
Jaipur Development: Elevated road from Gopalpura bypass to Gurjar Ki Thadi; CM to lay foundation stone today
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

विस्तार

राजधानी जयपुर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक गोपालपुरा रोड से अब गुर्जर की थड़ी तक एलिवेटेड रोड बनने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुल 320 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले कार्यों की आधार शिला रखेंगे। इनमें गोपाल पुरा एलिवेटेड रोड प्रमुख है।  कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे सांगानेर स्टेडियम और वंदे मातरम रोड स्थित खरबास सर्किल पर होगा। गोपालपुरा से गुर्जर की थड़ी एलिवेटेड सड़क  की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। यह सड़क जयपुर को मानसरोवर, अजमेर रोड और सोढ़ाला के लिए तीन तरफ से जोड़ती है। हर रोज यहां घंटों जाम लगता है। यहां एक दर्जन से ज्यादा कोचिंग संस्थान है जिससे हजारों की तादाद में बच्चे सड़कों पर निकलते हैं। हैवी ट्रैफिक जाम से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा क्षेत्र में जलभराव और सीवरेज जैसी बड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा इन प्रोजेक्ट्स की योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन

 गोपालपुरा बायपास पर एलिवेटेड रोड का शिलान्यास

  • 218 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 2.16 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

  • यह रोड गोपालपुरा फ्लाईओवर से गुर्जर की थड़ी तक बनेगी

  • सीधे जाने वाले वाहन चालकों को मिलेगा ट्रैफिक जाम से निजात

  • हजारों वाहन चालकों को होगा फायदा

 112.89 करोड़ रुपये के सीवरेज कार्य का शिलान्यास

  • पृथ्वीराज नगर दक्षिण से सटे सांगानेर जोन-2 में 61 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी

  • 15,796 घरों को सीवर कनेक्शन मिलेगा

  • सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट: स्वर्ण विहार STP

  • 30 कॉलोनियों को होगा लाभ, जिनमें विनायक विहार, दादूदयाल नगर, शक्ति विहार, बालाजी विहार, शिवशंकर कॉलोनी समेत अन्य शामिल


 30 करोड़ की लागत से सीवरेज लाइन का विस्तार

  • सांगानेर रेलवे स्टेशन पूर्व, वाटिका रोड, वार्ड 91, 92, 94, 97-99 और श्रीराम की नांगल क्षेत्र में

  • 10 किमी लंबी सीवरेज लाइन

  • जोनों 2 और 3 में डाली जाएगी आंतरिक सीवरेज लाइन

  • 10,608 घरों को मिलेगा सीवरेज कनेक्शन

  • लाभान्वित कॉलोनियां: श्रीनगर, सूरज नगर, गणपति नगर, सरिता विहार, पार्श्वनाथ सिटी, मोती नगर आदि

 11.72 करोड़ की लागत से 4.30 किमी लंबी सड़क का निर्माण

 3.39 करोड़ की लागत से 2.60 किमी लंबे नाले का शिलान्यास

  • अजमेर रोड से 200 फीट सेक्टर रोड होते हुए जयसिंपुरा रोड तक बनेगा नाला

  • जलभराव से मिलेगी राहत

  • गनतपुरा, जेडीए कॉलोनी, शिव विहार, गंगा विहार के लोग होंगे लाभान्वित

  • कार्य पूरा होगा 16 जनवरी 2026 तक

मद्रामपुरा कच्ची बस्ती में सड़क निर्माण

  • 1.22 करोड़ की लागत से मुख्य और आंतरिक सड़क का होगा निर्माण

  • इस्कॉन रोड पर मीडियन रेलिंग और दोनों ओर टाइल्स लगाने का कार्य भी शामिल

  • इसकी लागत 2.84 करोड़ रुपये।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed