{"_id":"66f6733fe6390edfe106b473","slug":"jaipur-deputy-cm-s-clarification-after-son-s-video-surfaced-on-social-media-said-it-was-a-normal-situation-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News : सोशल मीडिया पर बेटे का वीडियो आने के बाद डिप्टी सीएम स्पष्टीकरण, बोले- यह एक सामान्य स्थिति थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News : सोशल मीडिया पर बेटे का वीडियो आने के बाद डिप्टी सीएम स्पष्टीकरण, बोले- यह एक सामान्य स्थिति थी
Fri, 27 Sep 2024 02:26 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2024 02:26 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे का वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवालों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने सफाई देते हुए कहा है कि साथ चल रही पुलिस की गाड़ी उसकी सुरक्षा के लिए थी न कि एस्कॉर्ट के तौर पर।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके बेटे का वीडियो वायरल होने के बाद हो रही आलोचनाओं के जवाब में सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बेटे के साथ चलने वाली पुलिस की गाड़ी उसकी सुरक्षा के लिए है, न कि एस्कॉर्ट के तौर पर। उन्होंने कहा कि जब से मुझे उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, मेरे बेटे की सुरक्षा के लिए एक गाड़ी उसके साथ चलती है, लेकिन यह एस्कॉर्ट नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
डॉ. बैरवा ने इस बात पर जोर दिया कि उनका बेटा अभी सीनियर स्कूल में पढ़ता है और वह अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। उन्होंने कहा, "मेरा बेटा अभी 18 साल का भी नहीं हुआ है और वह अपने स्कूल के दोस्तों के साथ था।"
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आलोचनाओं को बताया बेवजह
सोशल मीडिया पर हो रही निंदा पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोग बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि "यह एक सामान्य स्थिति थी। मेरे बेटे या उसके दोस्तों की कोई गलती नहीं है और उन्हें दोषी ठहराना सही नहीं है।" उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की बातों को तूल न दिया जाए और इस मामले को बिना वजह विवाद का विषय न बनाया जाए। गौरतलब है कि बैरवा खुद परिवहन मंत्री भी हैं।
विज्ञापन