फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur-Delhi Rail Disruption Indian Railways Cancels 13 Trains Ahead of Delhi Protests

जयपुर: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले रेलवे ने रद्द कीं 13 ट्रेनें, नौ और 10 अक्तूबर को यात्रियों को होगी परेशानी

Fri, 09 Oct 2026 04:57 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 09 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

दिल्ली में 10 अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर पश्चिम रेलवे ने 9 और 10 अक्तूबर को 13 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं। रेलवे ने इसका कारण परिचालन संबंधी बताया है। रद्द ट्रेनों में उदयपुर, श्रीगंगानगर, हिसार, भिवानी और रेवाड़ी से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Jaipur-Delhi Rail Disruption Indian Railways Cancels 13 Trains Ahead of Delhi Protests
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के आह्वान से पहले उत्तर पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार को 9 और 10 अक्तूबर को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने वाली 13 ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया। रेलवे ने इसके पीछे 'परिचालन संबंधी कारणों' का हवाला दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 9 अक्तूबर को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने वाली उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन (12964) और श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज ट्रेन (14727) रद्द कर दी गई हैं। इसी तरह, 10 अक्तूबर को दिल्ली आने-जाने वाली 11 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल 
इनमें सिरसा-तिलक ब्रिज (15308), हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी (12963), तिलक ब्रिज-भिवानी (14738), भिवानी-तिलक ब्रिज (14737) और तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर (14728) ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, रेवाड़ी-दिल्ली (74004 और 54414), दिल्ली-रेवाड़ी (54421), हिसार-दिल्ली (54310), हिसार-नई दिल्ली (54424) और नई दिल्ली-हिसार (54423) ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इन ट्रेन सेवाओं को रद्द करने के पीछे 'परिचालन संबंधी कारणों' का हवाला दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी और कई अन्य संगठनों ने 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान: अक्तूबर में भी तप रही धौरों की धरती, अब मौसम विभाग के इस अनुमान ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके ने 2 अक्तूबर को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस प्रदर्शन की घोषणा की थी। उन्होंने आह्वान किया था कि यदि मुख्य निर्वाचन आयुक्त इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशभर के लोग दिल्ली में एकत्र हों।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed