फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Crime: Man Fires at Girl for Refusing Friendship, Narrow Escape for Victim– Accused a Distant Relative

Jaipur Crime: दोस्ती के लिए मना किया तो युवक ने चलाई गोली, बाल-बाल बची युवती, दूर का रिश्तेदार है आरोपी

Thu, 17 Apr 2025 02:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 02:13 PM IST
सार

दोस्ती करने का दबाव बनाते हुए रामनगरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि निशान चूक गया और युवती बाल-बाल बच गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jaipur Crime: Man Fires at Girl for Refusing Friendship, Narrow Escape for Victim– Accused a Distant Relative
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती से जबरन दोस्ती करने के दबाव में असफल होने पर उस पर देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली युवती के हाथ को छूकर निकल गई और वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गई। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रामनगरिया थाने के थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि पीड़िता 24 वर्षीय युवती मूल रूप से खेड़ली, अलवर की निवासी है और फिलहाल जयपुर के जगतपुरा इलाके में एसकेआईटी कॉलेज के पास एक किराए के मकान में रह रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक विनोद मीणा, जो उसका दूर का रिश्तेदार है, लंबे समय से उसे फोन व मैसेज कर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। युवती द्वारा स्पष्ट रूप से मना कर दिए जाने के बावजूद वह लगातार उसका पीछा कर रहा था। इसी के चलते बीती 13 अप्रैल को आरोपी कार से युवती के पास पहुंचा और बहस के दौरान अचानक देसी कट्टा निकालकर उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली पीड़िता के दाएं हाथ को छूती हुई निकल गई, जिससे उसे हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी विनोद मीणा की तलाश में रामनगरिया व आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की लोकेशन और वाहन की पहचान की जा सके।


थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307, धारा 354 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed