Jaipur: कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र 6 अप्रैल को जयपुर से होगा जारी; गहलोत बोले- हमारे लिए ऐतिहासिक होगा दिन
लोकसभा चुनाव में पहली सभा करने मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में होंगे। सभा करने के साथ पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र भी लांच करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस अपना घोषणपत्र जयपुर से जारी करने की तैयारी में है। गुरुवार को कांग्रेस के वॉररूम में चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे। ये बैठक 6 अप्रैल को होने वाली चुनावी तैयारियों के लिए ही रखी गई। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी आ रहे हैं। वे 6 अप्रैल को जयपुर में कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे।
कांग्रेस वॉर रूम में अयोजित इस बैठक में 6 अप्रैल की चुनावी सभा की तैयारियों पर चर्चा के साथ नेताओं को भीड़ जुटाने का टास्क भी दिया गया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जयपुर से पार्टी का घोषणा पत्र जारी होना हमारे लिए एतिहासिक बात होगी।