फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: Big statement of Dr. Kirodilal Meena just before the election results, know what the minister said

Dausa News: चुनाव नतीजों से ठीक पहले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का बड़ा बयान, जानिये क्या बोले मंत्रीजी

Mon, 03 Jun 2024 03:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 03:36 PM IST
सार

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने चुनाव नतीजों से ठीक पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा सौंपी गई सात सीटों में से अगर एक पर अगर भाजपा हारी तो वे पद से इस्तीफा दे देंगे। 

विज्ञापन
Dausa: Big statement of Dr. Kirodilal Meena just before the election results, know what the minister said
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई सात लोकसभा सीटों में से एक भी सीट भाजपा हारती है, तो वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। 

विज्ञापन


डॉ. मीणा ने जिन सात सीटों की जिम्मेदारी ली है, उनमें दौसा की सीट प्रमुख है, हालांकि इस सीट के प्रभारी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ हैं। डॉ. मीणा खुद जयपुर ग्रामीण सीट के प्रभारी बनाए गए थे। इनके अलावा अलवर, भरतपुर, धौलपुर-करौली, टोंक-सवाई माधोपुर और कोटा सीटें भी उनकी जिम्मेदारी में आती हैं।
विज्ञापन


डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इससे पहले भी डॉ. मीणा का एक बयान वायरल हुआ था, जब वे महुआ विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा उम्मीदवार नहीं जीतता है तो वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मीणा का सरकार पर सवाल उठाना कोई नई बात नहीं है। वे सरकार में रहते हुए भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं और कई मुद्दों पर हमलावर रहे हैं। उनके इस इस्तीफे की घोषणा से राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 


मीणा की इस घोषणा से भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में हलचल मच गई है। चुनावी माहौल में इस तरह के बयान से पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अब सभी की निगाहें लोकसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। देखना होगा कि डॉ. मीणा अपनी बात पर कायम रहते हैं या नहीं। बहरहाल राजनीतिक गलियारों में इसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed