फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Amit Goyal became the new District President of Jaipur city, Elections Pending for 4 Districts

Jaipur: जयपुर शहर के नए जिलाध्यक्ष बने अमित गोयल, सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन, 4 जिलों में अब भी चुनाव बाकी

Tue, 18 Feb 2025 08:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 08:23 PM IST
सार

जयपुर शहर से भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। हम सब मिलकर आगामी नगर निगम चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत दिलाएंगे।

विज्ञापन
Jaipur: Amit Goyal became the new District President of Jaipur city, Elections Pending for 4 Districts
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी संगठन में 44 जिलाध्यक्षों के निर्वाचन में से 40 का चुनाव हो चुका है। इसी कड़ी में जयपुर शहर के लिए अमित गोयल को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जयपुर शहर में वैश्य समाज को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने यह निर्णय लिया, क्योंकि पार्टी की ब्राह्मण और वैश्य समाज पर मजबूत पकड़ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 14 दावेदारों ने नामांकन किया था, जिनकी सुनवाई सिविल लाइन्स स्थित सामुदायिक केन्द्र में निर्वाचन अधिकारी ने की। इसके बाद सर्वसम्मति से अमित गोयल का नाम प्रस्तावित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बनने के बाद अमर उजाला से बातचीत करते हुए गोयल ने कहा- "मैं सबसे पहले संगठन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मेरी प्राथमिकता होगी कि हम सब मिलकर तेजी से पार्टी के काम को आगे बढ़ाएं और आगामी नगर निगम चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत दिलाएं।" उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देना होगी, क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।

बीजेपी ने जयपुर शहर में वैश्य समाज को जिलाध्यक्ष बनाकर अपने कोर वोटर को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। जयपुर में वैश्य और ब्राह्मण समाज बीजेपी के परंपरागत समर्थक हैं। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक पहले से यह तय था कि जयपुर शहर का अध्यक्ष वैश्य समाज से ही होगा।

जिला अध्यक्ष पद के लिए पुनीत कर्णावट सबसे प्रमुख दावेदार थे, लेकिन उनके नाम पर कुछ विधायकों को आपत्ति थी, जिनमें विधायक कालीचरण सराफ का नाम शामिल है। हवामहल से पार्षद विमल अग्रवाल और राजेश तांबी के नाम पर भी सहमति नहीं बन पाई थी, जिसके बाद अमित गोयल का चयन किया गया।


अमित गोयल ने आगे कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे और पार्टी की सफलता के लिए हर कदम उठाएंगे। मैं भी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री की तरह कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा सुलभ रहूंगा।

इस नियुक्ति से बीजेपी संगठन में नए उत्साह का संचार हुआ है और अब सभी की नजरें आगामी नगर निगम चुनावों पर हैं, जिनमें पार्टी को शानदार जीत दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed