फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Airport Bomb Threat: Panic after explosive threat note found, security agencies launched massive search

Jaipur Airport Bomb Threat: जयपुर एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

Sun, 29 Jun 2025 12:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

आज सवेरे एक बार फिर जयपुर एयरपोर्ट की बिल्डिंग में बम होने की सूचना से संबंधित लिखित संदेश मिला। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने एयरपोर्ट पर सघन जांच अभियान चलाया लेकिन कहीं से कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
Jaipur Airport Bomb Threat: Panic after explosive threat note found, security agencies launched massive search
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर एयरपोर्ट पर आज सवेरे उस समय हड़कंप मच गया जब बिल्डिंग में विस्फोटक होने की सूचना एक लिखित संदेश के माध्यम से मिली। संदेश में दावा किया गया था कि एयरपोर्ट परिसर में विस्फोटक सामग्री मौजूद है और अंदर मौजूद सभी लोग मारे जाएंगे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सीआईएसएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी एयरपोर्ट बिल्डिंग को खाली करवाया और बम निरोधक दस्ते के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया। एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों को भी खाली करवाकर उनकी बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में गरजे नेता, गहलोत बोले- अंग्रेजों जैसी है भाजपा की नीति
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद किसी भी तरह के विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। अधिकारियों ने राहत की सांस ली और एयरपोर्ट की गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य की जा रही हैं। सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई हैं। लिखित संदेश कहां से आया, किसने भेजा, इसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया है और फिलहाल एयरपोर्ट पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed