{"_id":"685fff180bfd24a5790d7050","slug":"save-constitution-rally-of-congress-in-jodhpur-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-3110381-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में गरजे नेता, गहलोत बोले- अंग्रेजों जैसी है भाजपा की नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में गरजे नेता, गहलोत बोले- अंग्रेजों जैसी है भाजपा की नीति
Sun, 29 Jun 2025 10:26 AM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:26 AM IST
सार
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी प्रभारी रितिक मकवाना, पीसीसी प्रभारी विक्रम शेखावत और रैली प्रभारी रामसहाय बाजवा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। रैली में जोधपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान से ही जनता को वोट की ताकत मिली है, जिसे आज खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा- भाजपा के पास आज कहने को कुछ नहीं है, इसलिए वे 50 साल पुराने आपातकाल की बात करते हैं। जबकि उस समय इंदिरा गांधी की सरकार चली गई थी, मगर फिर लोकतांत्रिक तरीके से वापस सत्ता में आई। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को गिराकर भाजपा ने सत्ता हासिल की। भाजपा की नीति अब अंग्रेजों जैसी हो चुकी है- बांटो और राज करो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bharatpur News: कितना पुराना है बहज गांव का इतिहास? पुरातत्व विभाग को 2500 ईस्वी प्राचीन सभ्यता के सुराग मिले
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राजस्थान का पाटिया ही साफ हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि उन्होंने डेढ़ साल में वह काम कर दिया, जो कांग्रेस ने पांच साल में नहीं किया, लेकिन अब भी लोग यही सोच रहे हैं कि क्या सच में वे मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को छह-छह घंटे बैठकों में बंधक बनाकर रखने का भी आरोप लगाया।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा संविधान को तोड़-मरोड़ रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सदन के एक मामले में राहुल गांधी की सदस्यता तत्काल बर्खास्त कर दी गई, लेकिन भाजपा विधायक की सदस्यता रद्द करने में 23 दिन लग गए।
नेताओं ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और नौकरशाही के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई। डोटासरा ने कहा कि केवल आलोचना करने से काम नहीं चलेगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-ढाणी में जाकर जनता की समस्याएं समझनी होंगी, तभी पार्टी मजबूत हो पाएगी। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि संविधान बचाओ रैली इस समय की जरूरत है क्योंकि भाजपा की राज्य और केंद्र सरकारें लोकतंत्र की बुनियादी आत्मा संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं।