फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: 2 accused who stole luggage of passengers from AC train coach arrested, confessed to 10 incidents

Jaipur : ट्रेन के एसी कोच से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 10 वारदातें कबूलीं

Wed, 31 Jul 2024 10:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 10:27 AM IST
सार

अजमेर में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच से यात्रियों के लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान चुराने वाले एक गिरोह का खुलासा कर अजमेर जीआरपी और आरपीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jaipur: 2 accused who stole luggage of passengers from AC train coach arrested, confessed to 10 incidents
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच में सो रहे यात्रियों के कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का अजमेर जीआरपी व आरपीएफ ने खुलासा कर दो सदस्यों मुकेशसिंह रावत (26) निवासी गांव आखरी थाना गेगल एवं पिंटू गुर्जर (24) निवासी गांव मुहामी थाना गेगल को गिरफ्तार कर चोरी के तीन लैपटॉप मय बैग, एक मोबाइल, वायरलेस ईयर पॉड्स, हार्ड डिस्क ड्राइव, लेडीज पर्स, नकदी एवं चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी जीआरपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 27 जुलाई को जयपुर निवासी योगेंद्र मेहरा अपने परिवार सहित भुज-दिल्ली सुपरफास्ट में सफर कर रहे थे। ट्रेन अजमेर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। नींद से उठ योगेंद्र ट्रेन के शौचालय जाकर वापस आया तो देखा दो लड़के उसकी पत्नी का पर्स चोरी कर रहे थे। शोर मचाने पर दोनों पर्स लेकर वहां से भाग गये। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल हीरालाल को सौंपी गई।
विज्ञापन


ट्रेनों में चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश शर्मा व डीएसपी रामअवतार के सुपरविजन एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन व शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का परिवादी द्वारा बताए गए हुलिये तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर विश्लेषण कर सोमवार को आरोपी मुकेश सिंह रावत व उसके साथी पिंटू गुर्जर को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी वारदात के लिए सुबह 3 बजे रेलवे स्टेशन अजमेर पर आते हैं और स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों के एसी कोच में घुसकर नींद में सोए हुए यात्रियों के बैग आदि सामान चोरी करके फरार हो जाते हैं। आरोपियों ने अब तक 10 वारदातें करना स्वीकार किया है। जिनमें से अधिकांश का माल बरामद किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed