{"_id":"66d5ddf8c70a4816ea05f9bd","slug":"jaipur-100-bed-satellite-hospital-will-be-built-in-vidyadhar-nagar-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: विद्याधर नगर में बनेगा 100 बेड का सेटेलाइट अस्पताल, डिप्टी सीएम ने राशि उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: विद्याधर नगर में बनेगा 100 बेड का सेटेलाइट अस्पताल, डिप्टी सीएम ने राशि उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश
Mon, 02 Sep 2024 09:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 02 Sep 2024 09:17 PM IST
सार
राजधानी जयपुर के विद्याधरनगर में 100 बेड वाला सेटेलाइट अस्पताल बनेगा। डिप्टी सीएम तथा विद्याधरनगर दिया कुमारी ने सोमवार को सचिवालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में अस्पताल का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करवाकर समय पर काम पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विद्याधर नगर में बनेगा 100 बेड के सेटेलाइट अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले सेटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करवाकर समय पर काम पूरा करवाने के निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिए। सोमवार को सचिवालय में चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जून 2026 में पूरा होगा निर्माण
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए बनने वाले 100 बेड के सेटेलाइट अस्पताल की डीपीआर का कार्य अगले एक माह में पूरा हो जाएगा और अस्पताल का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा करवा दिया जाएगा। झोटवाड़ा पंचायत समिति भवन की भूमि के स्थान पर यह निर्माण किया जाएगा। पंचायत समिति भवन के लिए भूमि आवंटित कर भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि भी पंचायतीराज विभाग को आवंटित की जा चुकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अस्पताल के लिए 100 पदों एवं मैन विद मशीन की स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है। उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेटेलाइट अस्पताल के भवन का निर्माण होने तक यदि इसे किसी किराए के भवन में चलाया जा सकता है तो इसका परीक्षण करवाकर तत्काल शुरू करवाएं, ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
आईपीडी टॉवर के लिए 37 करोड़ रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक में आईपीडी टॉवर में अतिरिक्त सिविल कार्यों एवं अन्य कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किए जाने की मांग उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस पर उप मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के अधिकारियों को तत्काल राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र प्रायोजित विभिन्न चिकित्सा एवं स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 100 करोड़ और आईपीडी टॉवर में पॉर्किंग एवं अन्य अतिरिक्त सिविल कार्यों के लिए 37 करोड़ रुपये की राशि तत्काल स्वीकृत कर दी जाएगी।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने हरमाड़ा, नींदड़ पीएससी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चरण नदी द्वितीय को सीएचसी में क्रमोन्नत किए जाने की कार्रवाई तत्काल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कांवटिया अस्पताल को अपग्रेड करवाने के भी निर्देश दिए।