फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jai Narayan Vyas University BA Final Year Political Science Paper Leaked in Jaipur,

Jodhpur: JNVU में BA फाइनल ईयर पॉलिटिकल साइंस का पेपर लीक, 5 जिलों में 31 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा

Sat, 22 Apr 2023 02:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Apr 2023 02:55 PM IST
सार

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) में शुक्रवार को आयोजित बीए फाइनल ईयर राजनीति विज्ञान परीक्षा का पेपर जालोर के रानीवाड़ा में आउट हो गया। परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Jai Narayan Vyas University BA Final Year Political Science Paper Leaked in Jaipur,
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जेएनवीयू की शुक्रवार को हुई बीए फाइनल ईयर की राजनीति विज्ञान का पेपर जालौर के रानीवाड़ा क्षेत्र के दो कॉलेजों में वायरल होने की जानकारी सामने आई है। पर्चा परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस उपायुक्त को इस संबंध में लेटर लिखकर एफआईआर दर्ज करने के लिए सूचित किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बीए फाइनल के राजनीति विज्ञान की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखी गई थी। लेकिन करीब डेढ़ घंटे पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गया था। रानीवाड़ा, सांचौर और चितलवाना क्षेत्र के स्टूडेंट्स में पेपर वायरल होने के कारण इन कॉलेजों और स्ट्रॉन्ग रूम से पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


वायरल प्रश्न पत्र का मिलान परीक्षा के प्रश्न पत्र से हुआ, पुलिस उपायुक्त को शिकायत दी
जेएनवीयू जोधपुर के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर केआर गेनवा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रश्न पत्र का मिलान परीक्षा के प्रश्न पत्र से हुआ है। हमने इस संबंध में पुलिस उपायुक्त को शिकायत दे दी है। पेपर कैसे बाहर आया इसकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जिलों में 31 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव जोधपुर से बाहर गए हुए हैं। उनके लौटने के बाद ही परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया जाएगा। राजनीति विज्ञान की यह परीक्षा जोधपुर सम्भाग में जोधपुर, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर और पाली के 132 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें 31 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। अब पेपर आउट की घटना के बाद स्टूडेंट्स चिंता में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed