फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   'India gave priority to culture along with development', said Union Minister Shekhawat in Brazil

Rajasthan: 'भारत ने विकास के साथ संस्कृति को भी प्राथमिकता दी'...ब्राजील में बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत

Mon, 26 May 2025 10:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 26 May 2025 10:44 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत ने यह दिखाया है कि संस्कृति को भी सतत विकास के केंद्र में रखा जा सकता है। भारत सिर्फ आर्थिक नहीं, नैतिक एआई, डिजिटल सुरक्षा और पारंपरिक ज्ञान के जरिए पर्यावरण की रक्षा जैसे मुद्दों पर भी काम कर रहा है।

विज्ञापन
'India gave priority to culture along with development', said Union Minister Shekhawat in Brazil
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत ने विकास और संस्कृति दोनों को साथ लेकर चलने का रास्ता चुना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस बात पर जोर देता है कि आर्थिक तरक्की के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत की भी रक्षा होनी चाहिए।

विज्ञापन


शेखावत ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सभी ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) के साथ मिलकर काम करने को पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


क्या कहा शेखावत ने?
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत ने यह दिखाया है कि संस्कृति को भी सतत विकास के केंद्र में रखा जा सकता है। भारत सिर्फ आर्थिक नहीं, नैतिक एआई, डिजिटल सुरक्षा और पारंपरिक ज्ञान के जरिए पर्यावरण की रक्षा जैसे मुद्दों पर भी काम कर रहा है। सांस्कृतिक धरोहर की चोरी और अवैध ऑनलाइन व्यापार पर भी चिंता जताई। उन्होंने ब्राजील द्वारा इसे रोकने की कोशिशों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक वस्तुएं वापस लाने में भारत आगे
शेखावत ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक भारत ने 642 सांस्कृतिक धरोहर वस्तुएं वापस मंगवाई हैं, जो देश की स्मृति, सम्मान और विश्वसनीयता की बहाली का काम करती हैं। ये सिर्फ वस्तुएं नहीं हैं, ये हमारे इतिहास और संस्कृति का अहम हिस्सा हैं।



पढ़ें: अब्सेंट रहने पर 'कारण बताओ नोटिस' जारी होने से नाराज था नर्सिंग ऑफिसर, कर दी डॉक्टर की हत्या

ब्रिक्स को सिर्फ राजनीति नहीं, संस्कृति में भी नेतृत्व करना चाहिए
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देशों को केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें सभ्यताओं और संस्कृति के स्तर पर भी वैश्विक नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने एक ऐसे सांस्कृतिक वातावरण की बात की जो विविधता का सम्मान करे, मानवता को मजबूत बनाए और साझा मूल्यों को बढ़ावा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed