फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three Arrested in Jaipur for Allegedly Forging Dadu Dayal Mahasabha Meeting Records

जयपुर: दादू दयाल महासभा की बैठक के फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 04:25 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 23 Oct 2026 04:25 PM IST
सार

जयपुर के मोती डूंगरी थाना पुलिस ने दादू दयाल महासभा की बैठक के कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्रार कार्यालय से प्रमाण पत्र लेने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three Arrested in Jaipur for Allegedly Forging Dadu Dayal Mahasabha Meeting Records
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के मोती डूंगरी थाना पुलिस ने श्री दादू दयाल महासभा से जुड़े विवाद में कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनके आधार पर रजिस्ट्रार कार्यालय से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महासभा की बैठक की फर्जी कार्यवाही तैयार कर उसे असली बताकर रजिस्ट्रार, संस्थाएं जयपुर के कार्यालय में पेश किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नरेंद्र पीथा, जयपुर के कालिदास स्वामी और दौसा जिले के लीलस क्षेत्र निवासी प्रकाश कुमार स्वामी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बैठक की कार्यवाही में फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

परिवादी की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दादू दयाल महासभा की तीस जुलाई दो हजार पच्चीस की बैठक की कथित फर्जी कार्यवाही तैयार की। आरोप है कि बैठक में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बावजूद उसके विपरीत दस्तावेज तैयार किए गए। इन दस्तावेजों में एक व्यक्ति से कई बार हस्ताक्षर कराने के साथ संस्था के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों के हस्ताक्षर भी करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, इन दस्तावेजों को महासभा की वास्तविक कार्यवाही बताकर रजिस्ट्रार, संस्थाएं जयपुर के कार्यालय में पेश किया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर इन दस्तावेजों के आधार पर प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया। परिवादी ने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया से संस्था को नुकसान पहुंचाने और निजी फायदा लेने की कोशिश की गई।

यह भी पढें- राजस्थान में हादसा: खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे आगरा के चार श्रद्धालुओं की मौत, टायर फटने से खाई में गिरी कार

तीन नवंबर को सामने आया मामला

पुलिस के अनुसार, तीन नवंबर दो हजार पच्चीस को महंत गंगली दास महाराज नारायण की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा से जुड़े हस्ताक्षरों के रजिस्टर की फटी प्रति को भी बैठक की कार्यवाही के दस्तावेजों के साथ जोड़ने का आरोप है। शिकायत में कहा गया कि दस्तावेज बाद में तैयार किए गए, लेकिन उन्हें पुरानी तारीख का बताकर इस्तेमाल किया गया।

इस मामले में मोती डूंगरी थाने में मुकदमा संख्या 47/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर के सुपरविजन में मोती डूंगरी थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाधिकारी महानंद सिंह ने किया। जांच के दौरान नरेंद्र पीथा, कालिदास स्वामी और प्रकाश कुमार स्वामी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका और कथित मिलीभगत की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed