फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Independent councilor Kusum Yadav became the acting mayor of Jaipur Heritage

जयपुर हेरिटेज मेयर विवाद: निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव बनीं कार्यवाहक मेयर, भाजपा बना चुकी है उम्मीदवार

Tue, 24 Sep 2024 05:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Sep 2024 05:16 PM IST
सार

Rajasthan News: जयपुर हेरिटेज नगर निगम में निर्दलीय पार्षद को कार्यवाहक मेयर के रूप में चुना गया है। हालांकि वह पहले भी मेयर कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन उन्हें हार मिली थी।

विज्ञापन
Independent councilor Kusum Yadav became the acting mayor of Jaipur Heritage
कुसुम यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 60 दिनों का होगा। उल्लेखनीय है कि पार्षद चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


चुनाव के बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया और भाजपा ने उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार भी बनाया था। कुसुम यादव भाजपा के कार्यकर्ता अजय यादव की पत्नी हैं और दूसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। इससे पहले वह सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन


जयपुर नगर निगम हेरिटेज में भाजपा की स्थिति अब और मजबूत हो गई है। हाल ही में कांग्रेस के 8 पार्षद बिना शर्त भाजपा में शामिल हो गए हैं। ये पार्षद पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ असंतोष व्यक्त कर रहे थे और उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। 21 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा से इन पार्षदों की मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने बिना शर्त भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में मनोज मुद्गल (वार्ड 35), उत्तम शर्मा (वार्ड 49), ज्योति चौहान (वार्ड 46), सुशीला देवी (वार्ड 63), अरविंद मीठी (वार्ड 71), मोहम्मद जकरिया (वार्ड 65) पारस जैन (वार्ड 80) और संतोष कर (वार्ड 78) शामिल हैं। इन सभी पार्षदों ने हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा। जयपुर नगर निगम हेरिटेज में कुल 100 पार्षद थे, जिनमें 47 कांग्रेस, 42 भाजपा और 11 निर्दलीय थे। हाल ही में पार्षद नीरज अग्रवाल ने भी भाजपा जॉइन कर ली थी और अब कांग्रेस के 8 अन्य पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed