फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In Pratapgarh, three arrested for making a pregnant woman naked and roaming in the village

Rajasthan: गर्भवती महिला से बर्बरता मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार; जेपी नड्डा ने गहलोत सरकार को घेरा

Sat, 02 Sep 2023 08:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Sep 2023 08:58 AM IST
सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में आदिवासी महिला को उसके ही पति ने गांव वालों के सामने निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार करते हुए बाकी को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
In Pratapgarh, three arrested for making a pregnant woman naked and roaming in the village
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर गांव घुमाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। 

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय जयपुर सूत्रों के मुताबिक प्रतापगढ़ SP अमित कुमार के निर्देशन में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों ऑपरेशन लंगड़ा की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जिनकी टांगें टूटी हैं। बाकी आरोपियों को डिटेन (हिरासत में) किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
राजस्थान के प्रतापगढ़ में हुई दर्दनाक घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई, उसे निर्वस्त्र किया गया और वीडियो रिकॉर्ड किया गया। दो दिन पहले हुई घटना के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता अस्वीकार्य है। एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने राज्य के डीजीपी को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और आवश्यक आईपीसी प्रावधान लागू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आयोग पांच दिन के भीतर एक व्यापक रिपोर्ट की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मानवता को शर्मसार कर देने वाला यह मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का है। पीड़ित महिला मात्र 21 साल की है। राजस्थान पुलिस प्रमुख डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के ससुराल पक्ष उसे जबरदस्ती अपने साथ अपने गांव लेकर गए थे। महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, वह उसके साथ ही रहती थी। इसी बात से उसके ससुराल वाले नाराज थे, जिस वजह से महिला के पति ने गुरुवार को उसे गांव के लोगों के सामने निर्वस्त्र किया, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। वीडियो में महिला खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। वह चीख रही है। वह चिल्ला रही है। अपनी इज्जत बचाने के लिए वह अपने पति से रहम की भीख मांग रही है। लेकिन उसका पति उसके कपड़े फाड़ रहा है। अपनी ही पत्नी को गांव वालों के सामने निर्वस्त्र कर रहा है। वहीं, गांव के लोग वहां खड़े सिर्फ तमाशा देख रहे हैं। गांव का कोई भी व्यक्ति महिला को बचाने नहीं पहुंचा। बल्कि, गांव के कुछ शख्स निर्वस्त्र करने की वीडियो बना रहे हैं। वीडियो असल में रूह कंपाने वाला है।
 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से प्रदेश सरकार लोगों के निशाने पर आ गई है। घटना की निंदा करते हुए सतीश पूनियां, वसुंधरा राजे समेत कई भाजपा नेताओं ने सरकार को आड़े हाथ लिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मामले में ट्वीट करने हुए कहा कि "राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे भी बुरी बात यह है कि राजस्थान में शासन पूरी तरह से अनुपस्थित है। मुख्यमंत्री और मंत्री गुटीय झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं, और शेष समय दिल्ली में एक राजवंश को खुश करने में व्यतीत हो रहा है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह मुद्दा राज्य में महिला सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। हर दिन महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। राजस्थान की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी।''

गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने घटना से जुड़े वीडियो ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है ''राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं बनाई है! कांग्रेस का पाखंड भी अब निर्वस्त्र हो गया है. कहां है राहुल गांधी? कब आएंगे धरियावद? कब मांगेंगे अशोक गहलोत से इस्तीफा और करेंगे राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की मांग?''


लुटती अस्मत और चीखें आपकी कांग्रेस सरकार को सुनाई नहीं देतीं
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले की पहाड़ा ग्राम पंचायत धरियावाद में एक गर्भवती युवती को सरेआम निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो वायरल होता रहा और घटना की प्रशासन को खबर तक नहीं थी। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ने इस कदर पैर पसारे है कि आए दिन राजस्थान को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। महिला अत्याचार में प्रदेश को देश में नंबर एक बनाने की जिम्मेदार स्वयं कांग्रेस सरकार की है। मुख्यमंत्री जी, आख़िर ऐसी क्या मजबूरी है कि राजस्थान में बेटियों की लुटती अस्मत और चीखें आपकी कांग्रेस सरकार को सुनाई नहीं देतीं? राजे ने सभी से अपील है कि इस बेटी के साथ जो निंदनीय घटना घटी है, उससे संपूर्ण राजस्थान शर्मसार हुआ है। अपराधियों ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं, लेकिन आप सब कृपया वायरल हो रहे वीडियो को और अधिक पोस्ट न करें।



सीएम अशोक गहलोत ने भी किया ट्वीट
मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने और मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed