फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tribal woman stripped in Rajasthan village by husband police formed six teams to nab accused

Rajasthan: आदिवासी महिला को पति ने ही गांव वालों के सामने किया निर्वस्त्र, दूसरे युवक के साथ रिश्ते से था खफा

Sat, 02 Sep 2023 08:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Sep 2023 08:05 AM IST
सार

राजस्थान पुलिस प्रमुख डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के ससुराल पक्ष उसे जबरदस्ती अपने साथ अपने गांव लेकर गए थे। महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, वह उसके साथ ही रहती थी। इसी बात से उसके ससुराल वाले नाराज थे।

विज्ञापन
Tribal woman stripped in Rajasthan village by husband police formed six teams to nab accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का मुद्दा अभी शांत ही हुआ था कि अब राजस्थान से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एक आदिवासी महिला को उसके ही पति ने गांव के लोगों के सामने निर्वस्त्र किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मानवता को शर्मसार कर देने वाला यह मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का है। पीड़ित महिला मात्र 21 साल की है। राजस्थान पुलिस प्रमुख डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के ससुराल पक्ष उसे जबरदस्ती अपने साथ अपने गांव लेकर गए थे। महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, वह उसके साथ ही रहती थी। इसी बात से उसके ससुराल वाले नाराज थे, जिस वजह से महिला के पति ने गुरुवार को उसे गांव के लोगों के सामने निर्वस्त्र किया, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। 
विज्ञापन


जानिए क्या दिखा वीडियो में
वीडियो में महिला खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। वह चीख रही है। वह चिल्ला रही है। अपनी इज्जत बचाने के लिए वह अपने पति से रहम की भीख मांग रही है। लेकिन उसका पति उसके कपड़े फाड़ रहा है। अपनी ही पत्नी को गांव वालों के सामने निर्वस्त्र कर रहा है। वहीं, गांव के लोग वहां खड़े सिर्फ तमाशा देख रहे हैं। गांव का कोई भी व्यक्ति महिला को बचाने नहीं पहुंचा। बल्कि, गांव के कुछ शख्स निर्वस्त्र करने की वीडियो बना रहे हैं। वीडियो असल में रूह कंपाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार ने गांव में ही डाला डेरा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर डीजीपी मिश्रा ने शुक्रवार रात एडीजी (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा है। डीजीपी का कहना है कि राज्य सरकार ने घटना पर दुख जताया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार गांव में डेरा डाल चुके हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने भी किया ट्वीट
मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने और मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।


भाजपा नेताओं ने की वीडियो न शेयर करने की अपील
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मामले में कहा कि एक गर्भवती महिला को लोगों के सामने निर्वस्त्र किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं है। इसके अलावा, अन्य भाजपा नेताओं ने जनता से अपील की है कि कृप्या वीडियो को किसी और से साझा न करें। घटना ने राजस्थान को शर्मशार कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed