फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In inflation relief camp, the CM told the media, do not create a fight between us

Jaipur: जगजाहिर आपसी लड़ाई का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे सीएम, बोले- हमारे बीच लड़ाई मत कराओ, जानें मामला

Tue, 25 Apr 2023 12:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Apr 2023 12:21 PM IST
सार

जयपुर के महापुरा में महंगाई राहत कैंप के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर सचिन पायलट का नाम लिए बिना कहा कि मीडिया को हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए।

विज्ञापन
In inflation relief camp, the CM told the media, do not create a fight between us
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में हलचल तेज होती जा रही है। इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां जोर लगाने में जुटी हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार भी अपनी योजनाओं को भुनाने और उपलब्धियों का डंका पीटने में लगी हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री ने मीडिया से सचिन पायलट का नाम लिए बगैर कहा कि हमें आपस में न लड़वाएं। हम विकास कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे सर्वे के आधार पर हमारी सरकार रिपीट होने जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को जयपुर के महापुरा में महंगाई राहत कैंप के दौरान गहलोत ने कहा कि मीडिया को हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए। मीडिया को सच्चाई और तथ्यों पर टिके रहना चाहिए। मीडिया केंद्र सरकार के दबाव में है, लेकिन उन्हें जनता का हित देखना चाहिए। मेरे सर्वे में स्पष्ट है कि एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार को नेतृत्व का मौका मिलेगा। जनता ने भी अपना मन बना लिया है। हम चुनाव जीतकर आएंगे। जनता भाजपा के झूठ फरेब में नहीं आएगी।
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना, कहा-हमें झूठ-फरेब में नहीं फंसना
गहलोत ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने की कोशिश करेगी, लेकिन हमें उनके झूठ फरेब में नहीं फंसना है। सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर फिर से सरकार बनाएगी। पांच साल में हमने एक भी टैक्स नहीं लगाया। किसानों की बिजली के दाम नहीं बढ़ाए। कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ दिया गया। गहलोत ने कहा कि इन सब योजनाओं के जरिए ही आम जनता के बीच में जाएंगे। हमने जो सेवा का संकल्प लिया है, उसी आधार पर काम किया है। आगे भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करती थी आरएसस
इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी से आरएसएस और भाजपा वालों ने मकान खाली करवा लिया। आरएसएस के लोग उस वक्त अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करते थे, जब कांग्रेस के लोग आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे। यह कुर्सी पर बैठाती भी है और जब अहंकार आ जाता है तो कुर्सी से नीचे उतार भी देती है। उन्होंने कहा, चाहे मोदी आए या शाह या ईडी और सीबीआई आ जाए। कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed