फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Honey Trap: Railway employee spying for ISI arrested

Honey Trap: ISI के लिए जासूसी कर रहा रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, गोपनीय जानकारी पहुंचा रहा था पाकिस्तान

Mon, 03 Mar 2025 09:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Mar 2025 09:09 PM IST
सार

भवानी सिंह पाकिस्तानी एजेंट ‘निमी’ के हनी ट्रैप में फंसकर सोशल मीडिया के जरिए सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक कर रहा था। वह महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास और सेना के साजो-सामान की आवाजाही से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था।

विज्ञापन
Honey Trap: Railway employee spying for ISI arrested
आरोपी रेलवे कर्मचारी भवानी सिंह और पाकिस्तानी जासूस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बीकानेर जिले के महाजन रेलवे स्टेशन से की गई है, जहां आरोपी पॉइंट मैन भवानी सिंह पदस्थापित था।

विज्ञापन


हनी ट्रैप में फंसकर करता था जासूसी
सूत्रों के अनुसार, भवानी सिंह पाकिस्तानी एजेंट ‘निमी’ के हनी ट्रैप में फंस गया था। इसके बाद धन के लालच में आकर वह सोशल मीडिया के जरिए सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां ISI तक पहुंचा रहा था।
विज्ञापन


गोपनीय सूचनाएं हो रही थीं लीक
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास और सेना के साजो-सामान की आवाजाही को लेकर भवानी सिंह लगातार संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को जब इस गतिविधि की भनक लगी, तो उसे ट्रैक कर संयुक्त पूछताछ केंद्र, जयपुर में लाया गया, जहां कई केंद्रीय एजेंसियों ने उससे गहन पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ISI कर रही थी धन मुहैया
जांच में सामने आया है कि भवानी सिंह को ISI की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जा रही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से वह लगातार पाकिस्तान के एजेंटों के संपर्क में था और खूफिया जानकारियां साझा कर रहा था।


गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई
पूछताछ के बाद सुरक्षाबलों ने भवानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed