फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Holi festival: Chief Minister and Governor Bagde burnt Holika

Holi festival: मुख्यमंत्री और राज्यपाल बागडे़ ने किया होलिका दहन, प्रदेश के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

Fri, 14 Mar 2025 07:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Mar 2025 07:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में परिवार सहित होलिका पूजन कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने राजभवन में होलिका दहन कर प्रदेश के उत्थान और सौहार्द की कामना की। उन्होंने अबीर-गुलाल के साथ प्रेम और भाईचारे के रंगों से होली मनाने की अपील की।

विज्ञापन
Holi festival: Chief Minister and Governor Bagde burnt Holika
होली का पूजन करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। शर्मा ने परिवारजनों के साथ यहां राज राजेश्वरी मंदिर प्रागंण में विधिवत् रूप से होली पूजन किया। उसके बाद मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान राजस्थान पुलिस की चार आरएसी बटालियन के जवानों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। होलिका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजभवन में हुआ उत्सव
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने राजभवन में गुरुवार को होलिका दहन किया। राज्यपाल ने होली पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की। बागडे़ ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अबीर, गुलाल संग प्रेम और स्नेह के रंगों से होली खेल यह पर्व मनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed