फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   HMPV Case Confirmed in Gujarat Ahmedabad Infected Child from Rajasthan News in Hindi

HMPV Case: डूंगरपुर की बच्ची HMPV संक्रमित, इलाज के लिए ले जाया गया अहमदाबाद; सरकार की एडवायजरी जारी

Mon, 06 Jan 2025 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 Jan 2025 06:27 PM IST
सार

HMPV Virus In India: चीन से निकला एक और वायरस दुनिया के लिए सरदर्द बन गया है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानी HMPV के मामले अब भारत में भी सामने आने लगे हैं। राजस्थान के डूंगरपुर की रहने वाली एक बच्ची HMPV संक्रमित पाई गई है, जिसे इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाया गया है। 

विज्ञापन
HMPV Case Confirmed in Gujarat Ahmedabad Infected Child from Rajasthan News in Hindi
HMPV केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के बाद अब भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानी HMPV के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार डूंगरपुर की एक बच्ची  HMPV संक्रमित पाई गई है, जिसका इलाज अहमदाबाद में चल रहा है। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि इसके लिए फिलहाल कोई दवा नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की, जिसके बाद राजस्थान में भी चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि इस बीमारी के लक्षण सर्दी-जुकाम से मिलते जुलते हैं और इलाज के लिए पर्टिकुलर कोई दवा मौजूद नहीं है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



डायरेक्टर पब्लिक हेल्थ बोले- केस बढ़ते जा रहे
राजस्थान के डायरेक्टर पब्लिक हेल्थ डॉ रवि प्रकाश माथुर का कहना है कि चीन में इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर राजस्थान में भी एडवाइजरी जारी गई है।राजस्थान के सभी कंट्रोलिंग ऑफिसर को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड जैसे लक्षण
सवाई मानसिंह अस्पताल के रेस्पिरेटरी एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजिस्ट डॉ अजीत सिंह का कहना है कि चीन समेत कई देशों में HMPV के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में भी कुछ केस सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह वायरस बच्चों के साथ-साथ 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को इफेक्ट कर रहे हैं। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद मरीज में कोविड जैसे लक्षण दिखाई देते हैं और यह आरएनए वायरस कैटेगरी में है।

ये है लक्षण

1- सर्दी, खांसी, जुकाम 

2- बुखार और गले में खराश

3- सांस लेने में दिक्कत

4- कुछ मामलों में निमोनिया और ब्रोंकाइटिस होने का खतरा

5- शरीर पर रैशेज 

किस तरह बचाव करें

1- मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना

2- अगर आप बीमार है तो दूसरों से न मिले, घर पर रहे

3- सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करें

4- भीडभाड़ वाली जगह से दूर रहे

5- जुकाम में टिशू पेपर का उपयोग करें

6- सर्दी जुकाम के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सकों से संपर्क करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed