फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Prison Department Promotes 23 Deputy Jailers, Seven Women Officers Included for the First Time

Jaipur News: राजस्थान कारागार विभाग ने 23 डिप्टी जेलरों को दी पदोन्नति, पहली बार सात महिला अधिकारी शामिल

Mon, 29 Sep 2025 10:36 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 10:36 AM IST
सार

कारागार विभाग ने 23 डिप्टी जेलर को जेलर के पद पर पदोन्नत किया है। विभाग में पहली बार सात महिला अधिकारियों को एक साथ जेलर बनाया गया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Prison Department Promotes 23 Deputy Jailers, Seven Women Officers Included for the First Time
कारागार विभाग में 23 जेलर पदोन्नत, पहली बार 7 महिला अधिकारी एक साथ बनीं जेलर

विस्तार

राजस्थान कारागार विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति ने वर्ष 2023-24 के लिए डिप्टी जेलर से जेलर पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर दी है। इस बार कुल 23 डिप्टी जेलर को जेलर बनाया गया है, जिनमें पहली बार सात महिला अधिकारी भी शामिल हुई हैं। यह उपलब्धि विभाग में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल है।

विज्ञापन


डीपीसी की बैठक शुक्रवार और शनिवार को आयोजित हुई, जिसमें महानिदेशक पुलिस कारागार गोविंद गुप्ता अध्यक्ष, जेल अधीक्षक मुख्यालय जयपुर प्रमोद सिंह सदस्य तथा अधीक्षक स्पेशल सेंट्रल जेल श्यालावास दौसा पारस जांगिड़ सदस्य सचिव रहे। समिति ने राजस्थान पुलिस अकादमी में लिखित परीक्षा, आउटडोर टेस्ट और साक्षात्कार आयोजित कर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन


सदस्य सचिव पारस जांगिड़ ने बताया कि जिन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, उनमें अशोक पारीक, सुषमा सेन, दिव्या चौधरी, सतेंद्र, प्रियंका चौधरी, हिना, सुमन कुमारी, कविता बिश्नोई, रणवीर सिंह, हेमंत भारद्वाज, धर्मवीर (लिफाफा बंद), हेमराज वैष्णव, पवन डउकिया, ताराचंद शर्मा, महेश शर्मा, तरसेम सिंह, मोहम्मद आरिफ खान, ओमप्रकाश शर्मा, बीना मीणा, कालूराम मीणा और भगवान सहाय मीणा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: नकली खाद माफिया पर बड़ी कार्रवाई, कृषि मंत्री ने गंगापुर फैक्ट्री से डीएपी के 24 हजार बैग पकड़े

गौरतलब है कि इसी वर्ष गत माह लोकोज्ज्वल सिंह और सुगर सिंह को गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया था। इस प्रकार कुल 23 अधिकारियों को जेलर पद की जिम्मेदारी मिली है।


इस बार की पदोन्नति प्रक्रिया खास इसलिए भी है क्योंकि पहली बार सात महिला अधिकारी- सुषमा सेन, दिव्या चौधरी, प्रियंका चौधरी, हिना, सुमन कुमारी, कविता बिश्नोई और बीना मीणा को एक साथ जेलर पद पर नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि राजस्थान कारागार विभाग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

नवनियुक्त जेलर अब राज्यभर के जिला और केंद्रीय कारागारों में अपनी सेवाएं देंगे। इससे जेल प्रशासन की कार्यक्षमता और पारदर्शिता में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed