{"_id":"67e2a7bbd19c2aee4608d0be","slug":"hindu-new-year-will-start-from-march-30-and-this-time-there-will-be-severe-heat-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 30 मार्च से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष, इस नव संवत का राजा-मंत्री दोनों ही सूर्य; 19 साल बाद ऐसा संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 30 मार्च से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष, इस नव संवत का राजा-मंत्री दोनों ही सूर्य; 19 साल बाद ऐसा संयोग
Tue, 25 Mar 2025 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 25 Mar 2025 06:25 PM IST
सार
Rajasthan: हिंदू पंचाग के हिसाब से 30 मार्च से नव संवत चैत्र प्रतिपदा शुरू होने जा रहा है। लेकिन इस बार खास बात यह है कि नव संवत का राजा और मंत्री दोनों सूर्य है। आइए जानते हैं कि प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रो. विनोद शास्त्री इस बारे में क्या भविष्यवाणी करते हैं।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य प्रो. विनोद शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 मार्च से नव संवत चैत्र प्रतिपदा शुरू होगा। इस बार का संवत खास है क्योंकि राजा और मंत्री दोनों सूर्य हैं। राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं राजस्थान ज्योतिष संस्थान के महासचिव, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रो. विनोद शास्त्री के अनुसार, यह संयोग मौसम, राजनीति और व्यापार के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाला है।
भीषण गर्मी का संकेत
प्रो. शास्त्री ने बताया कि जब राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य होते हैं, तो भीषण गर्मी पड़ती है, जो पिछले वर्षों के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जनता गर्मी से त्राहीमाम कर सकती है। इसके अलावा, आंधी-तूफान और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
पढ़ें: नाथद्वारा में लाल बाबा के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय भव्य मनोरथ का आयोजन, निकाली गई शोभायात्रा
19 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
प्रो. शास्त्री के अनुसार, लगभग 19 साल बाद ऐसा संयोग बना है, जब राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य हैं। इस संयोग के कारण पर्यावरण पर गहरा असर पड़ेगा। कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि हो सकती है, तो कुछ इलाकों में सूखे की स्थिति बन सकती है।
पढ़ें: राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर विरोध, करणी सेना द्वारा सांसद की सदस्यता खत्म करने की मांग
बारिश का संकेत और संतोष का भाव
इस साल नव मेघों में 'नील' नाम का मेघ है और जल का स्थंभ 85.35 है। इसका अर्थ है कि औसत रूप से अच्छी बारिश होगी, जिससे किसानों और आम जनता को राहत मिलेगी और आत्म संतुष्टि का भाव जागेगा।
संवत का वाहन अश्व- राजनीति और व्यापार पर असर
इस साल संवत का वाहन अश्व है, जो राजनीतिक मतभेद और उथल-पुथल का संकेत देता है। इसके कारण देश और दुनिया की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, वैश्विक व्यापार भी प्रभावित होने की आशंका है।