{"_id":"6a36433580a10c6b7d037ebe","slug":"high-voltage-drama-by-a-young-woman-outside-jaipurs-gt-created-a-scene-on-the-road-while-intoxicated-and-unclothed-video-surfaces-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4414493-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर में सुबह-सुबह सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में युवती ने कैब चालक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जयपुर में सुबह-सुबह सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में युवती ने कैब चालक से की मारपीट
Sat, 20 Jun 2026 01:40 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:40 PM IST
सार
जयपुर के गौरव टावर के सामने एक युवती के हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। युवती पर नशे की हालत में कैब चालक से मारपीट, गाली-गलौज और वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप है।
विज्ञापन
कैब ड्राइवर ने युवती पर लगाया तोड़फोड़ का आरोप
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जयपुर के मालवीय नगर स्थित गौरव टावर (जीटी) के सामने एक युवती द्वारा कथित रूप से नशे की हालत में किए गए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह घटना 9 जून की है, जबकि वीडियो अब वायरल हुआ है।
दोस्तों के साथ आई थी घूमने
जवाहर सर्किल थाना पुलिस के मुताबिक युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और अपने दोस्तों के साथ जयपुर घूमने आई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय उसने काफी मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था। बताया गया कि वह आठ जून को अपने दोस्तों के साथ जयपुर पहुंची थी और मालवीय नगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरी हुई थी।
कैब लेकर घूमने निकली थी युवती
पुलिस के अनुसार, 9 जून की सुबह करीब सात बजे युवती होटल से कैब लेकर घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान वह गौरव टावर के सामने पहुंची, जहां उसका व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया। आरोप है कि उसने कैब चालक के साथ अभद्रता की और वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, चालक की शर्ट फाड़ने और उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
सड़क पर जमकर किया हंगामा
पुलिस का कहना है कि कैब चालक ने युवती को समझाने और वापस वाहन में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार गाली-गलौज करती रही। स्थिति बिगड़ती देख चालक वहां से चला गया। इसके बाद युवती काफी देर तक सड़क पर ही हंगामा करती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: नौकरी बचाने की एवज में मांग रही थीं 35 हजार की रिश्वत, एसीबी ने तीन कर्मियों को 10 हजार लेते दबोचा
पुलिस ने की पूछताछ
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लिया। बाद में उसे उपचार और देखभाल के लिए जयपुरिया अस्पताल के अपराजिता सेंटर में भर्ती कराया गया। अगले दिन नशा उतरने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी। उसने मेडिकल परीक्षण कराने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने कैब चालक से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।
पुलिस के अनुसार, युवती 10 जून को वापस हिमाचल प्रदेश लौट गई थी। फिलहाल वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।