फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Heated debate between BJP and Congress on Kota Chambal River Front in Rajasthan Assembly

Jaipur News: 'मुझ पर आरोप हैं तो नोटिस दो, फिर आ जाओ मैदान में', कृपलानी ने धारीवाल को दी चुनौती

Fri, 07 Mar 2025 05:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 07 Mar 2025 05:22 PM IST
सार

विधानसभा में शुक्रवार को यूडीएच की अनुदान मांगों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दो पूर्व यूडीएच मंत्री आपस में उलझ गए। बीजेपी विधायक और पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक और गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री रहे शांति धारीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं, धारीवाल ने कृपलानी के चुनौती दी कि जो आरोप वे लगा रहे हैं, उसके लिए उन्हें नोटिस देकर मैदान में उतरना चाहिए।

विज्ञापन
Heated debate between BJP and Congress on Kota Chambal River Front in Rajasthan Assembly
राजस्थान विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में यूडीएच की अनुदान मांगों पर शुक्रवार को कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक और पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपालानी ने कोटा चंबल रिवर फ्रंट का मुद्दा उठाते हुए धारीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि धारीवालजी आपने कोटा में 1400 करोड़ रुपये की लागत से चंबल रिवर फ्रंट बनाया और उसमें एनजीटी परमीशन नहीं ली। जब कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की तो तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने इसमें आने से मना कर दिया।

विज्ञापन


इस पर धारीवाल बोले… इसमें एनजीटी की परमीशन की कहीं जरूरत नहीं थी। इसके बाद कुछ लोगों ने एनजीटी में शिकायत की। तो एनजीटी ने बाकायदा अपनी टीम भेजी, जिसमें राजस्थान के भी अफसर शामिल थे। इसके बाद एनजीटी ने रिवर फ्रंट को देखकर अपनी रिपोर्ट दी कि इसमें एनजीटी की अनुमति की कोई जरूरत नहीं थी और यह वाकई बहुत अच्छा बनाया गया है। रहा सवाल सीएम का तो वे बीमारा थे और दूसरे रोज आ गए थे।
विज्ञापन


इस पर कृपलानी बोले कि आपने पूरे कोटा में जितना भी नहरी क्षेत्र है, उसमें कितने अवैध निर्माण कर दिए मुझसे पूछो। कृपलानी बोले धारीवाल ने ट्रैफिक सिग्नल फ्री सिटी बनाने के नाम पर 250 करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया। आरयूआईडीपी में टेंडर घोटाला हुआ। इन्होंने हाईकोर्ट के आदेशों की अह्वेलना की और नदी क्षेत्र में भी अवैध निर्माण करवाए। कृपलानी बोले पिछली सरकार में प्रशासन शहरों के नाम पर अभियान में जमकर भ्रष्टाचार किया और अपने चहेतों को बड़ी-बड़ी जमीने स्टेट ग्रांट के पट्टे के नाम पर दी इनकी जांच करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारीवाल बोले- आरोप के लिए नोटिस दो
इसके बाद धारीवाल की बारी आई। उन्होंने कहा कि आपने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं उसके लिए  नोटिस दो और फिर मैदान में आ जाओ। उन्होंने कहा कि शहरों की आबादी दिन ब दिन बढ़ रही है, जो कुछ ही सालों में 50 प्रतिशत लोग शहरों के निवासी हो जाएंगे। उन्होंने पूछा कि इन लोगों की बसावट के लिए सरकार क्या करना चाहती है। क्या उन्हें भू माफिया के भरोसे छोड़ दिया जाएगा। धारीवाल बोले कि आपने डेढ़ साल में जेडीए में सिर्फ तीप एप्लीकेशन निकाली और उसमें मात्र 632 प्लाट दिए, जबकि लाखों की एप्लीकेशन आई। धारीवाल ने कहा कि आपने कोटा के बारे में बोला तो बात दूं कि हमने वहां 32 कॉलोनियां काटी और सरकार से एक रुपया नहीं लिया। धारीवाल बोले…बात करते हो भ्रष्टाचार की तो लाओ लिखित में दो, पर्ची सरकार से जांच करवाओ। अगर मुझ पर आरोप लगाते हो तो नोटिस दो और आ जाओ मैदान में। धारीवाल ने कृपलानी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि तुम्हारे समय कम आरोप लगे थे क्या…मैं तो वसुंधरा जी की अक्ल को दाद देता हूं कि आपको यूडीएच मंत्री बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed