फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Govind Singh Dotasara in Jaipur said BJP is worried about possible defeat

Jaipur: गोविन्द सिंह डोटासरा बोले- संभावित हार से बौखलाई है बीजेपी, निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है

Sun, 07 May 2023 09:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 May 2023 09:15 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के ऑडियो टेप से ज्ञात होता है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में संभावित हार से बौखलाई हुई।

विज्ञापन
Govind Singh Dotasara in Jaipur said BJP is worried about possible defeat
गोविन्द सिंह डोटासरा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चित्तापुर से प्रत्याशी मणिकांत राठौड़ द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के ऑडियो टेप से ज्ञात होता है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में संभावित हार से बौखलाई हुई भारतीय जनता पार्टी निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है। ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतार कर भारतीय जनता पार्टी ने देश के प्रजातंत्र पर प्रहार किया है। 

विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि दलित वर्ग से आने वाले तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके परिवार को खत्म करने की धमकी देने वाला भारतीय जनता पार्टी का नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का नजदीकी एवं प्रिय सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार का कृत्य न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि लोकतंत्र की परंपराओं के विरूद्ध है।
विज्ञापन

 
डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है, मिजोरम में जातीय संघर्ष चल रहा है। लोगों के घर जलाए जा रहे हैं, किन्तु प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष  बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कार्रवाई करवाने के बजाय भारतीय जनता पार्टी के सांसद को बचाने के लिए पूरा सरकारी तंत्र लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में देश की जनता एवं लोकतांत्रिक परम्पराएं न होकर सिर्फ चुनाव रह गया है, जो कि देश के आने वाले समय के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे. पी. नड्डा का कथन कि 9 वर्ष पहले देश घुटनों के बल चल रहा था, ना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश के महान नेताओं एवं पूर्व प्रधानमंत्रियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के कारण भारत का सिर विश्व में हमेशा ऊंचा रहा है तथा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed