फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Governor Kalraj Mishra welcomes President Draupadi Murmu at Jaipur Airport

President Visit: राष्ट्रपति का जयपुर में स्वागत, दर्शन के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर से कल पहुंचेंगी खाटूश्याम दरबार

Thu, 13 Jul 2023 10:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 13 Jul 2023 10:17 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने आज जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया और उनकी अगवानी की।

विज्ञापन
Governor Kalraj Mishra welcomes President Draupadi Murmu at Jaipur Airport
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर स्वागत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू कल शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर सीकर आएंगी। वे सीकर जिले के प्रसिद्ध आस्था धाम खाटू श्याम जी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को लेकर प्रशासन ने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को इंडियन एयर फोर्स के mi-17 हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 12:55 पर खाटूश्यामजी पार्किंग में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगी। यहां से 1:05 पर वह खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना होगी। यहां से हनुमानपुरा रोड से सरकारी बालिका विद्यालय के सामने से होते हुए होटल लखदातार होते हुए मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में श्याम दर्शन और भोजन प्रसादी का कार्यक्रम है। जिला प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति की सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 18 चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेगी। वहीं, दूसरी तरफ श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भी राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वागत सत्कार की तैयारी शुरू कर दी हैं। मंदिर की विशेष सजावट का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 1:15 बजे मंदिर पहुंचने के बाद 1:25 से 1:45 तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। दोपहर 1:45 से 3:15 तक मंदिर में ही प्रसाद ग्रहण करेंगी। दोपहर 3:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर से हेलीपैड के लिए रवाना होगी। दोपहर 3:25 पर हेलीपैड पर पहुंचने के बाद 3:35 बजे वह वापस रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सीकर प्रशासन पिछले करीब 10 दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। सीकर एसपी करन शर्मा के मुताबिक राष्ट्रपति के दौरे को लेकर करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। बता दें कि सीकर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में हर साल करीब 70 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। पिछले साल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed