{"_id":"651447a0ca92278b8301f4d1","slug":"gajendra-shekhawat-says-if-gehlot-is-in-control-he-should-ban-visit-of-union-ministers-barricades-are-his-habi-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gajendra Shekhawat: 'गहलोत के वश में हो तो केंद्रीय मंत्रियों के आने पर बैन लगा दें, बाड़ेबंदी उनकी आदत है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gajendra Shekhawat: 'गहलोत के वश में हो तो केंद्रीय मंत्रियों के आने पर बैन लगा दें, बाड़ेबंदी उनकी आदत है'
Wed, 27 Sep 2023 08:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 27 Sep 2023 08:47 PM IST
सार
Gajendra Singh Shekhawat Statement: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर जुबानी हमला बोला है। शेखावत ने कहा, सीएम गहलोत के वश में हो तो केंद्रीय मंत्रियों के राजस्थान आने पर बैन लगा दें।
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, अशोक गहलोत जी के वश में हो तो केंद्रीय मंत्रियों के राजस्थान आने पर बैन लगा दें, बाड़ेबंदी की तो उन्हें आदत है।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरे को लेकर सीएम गहलोत ने सवाल उठाया था। इसी का जवाब देते हुए शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत जी हार से डरे हुए हैं। उन्हें उप राष्ट्रपति का राज्य में आगमन भी खटक रहा है। केंद्र से तो वैसे ही उन्होंने तकरीबन सारे संबंध काट लिए हैं। उनके वश में हो तो केंद्रीय मंत्रियों के आने पर बैन लगा दें। बाड़ेबंदी की तो उन्हें आदत है। एक मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप गहलोत जी बहुत हल्की बातें करते हैं। अब क्या कांग्रेस राजस्थान आने के लिए वीजा देगी?
विज्ञापन
वहीं, कर्मचारियों के भुगतान रुकने की खबरों पर शेखावत ने तंज कसा कि कौन कहता है कि जनता को राहत न दो? लेकिन साढ़े चार साल सोने के बाद चुनावी लाभ के लिए सफेद हाथी जैसी इतनी घोषणाएं कर दो कि कर्मचारियों को भुगतान का संकट हो जाए। क्या ये अन्याय नहीं है? उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार सामने हैं और राज्य सरकार आमजन का दीवाला निकालने में जुटी प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन