फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Domestic Help and Husband Arrested for Stealing Gold and Diamond Jewellery Worth 50 Lakh

Jaipur: घर से 50 लाख के सोने-डायमंड के गहने चोरी, काम करने वाली महिला ने पति के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Mon, 10 Aug 2026 08:33 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 08:33 PM IST
सार

जयपुर के वैशाली नगर में एक घर से करीब 50 लाख रुपये के सोने और डायमंड के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घर में काम करने वाली मोनिका मीणा ने कथित तौर पर अलमारी से गहने चोरी किए और उसके पति विकास मीणा ने उन्हें बेच दिया। 

विज्ञापन
Jaipur Domestic Help and Husband Arrested for Stealing Gold and Diamond Jewellery Worth 50 Lakh
गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जयपुर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने और डायमंड के आभूषण चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात के आरोप में पति-पत्नी विकास कुमार मीणा और मोनिका मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए लाखों रुपये के कीमती आभूषण भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


50 लाख रुपये की कीमत के आभूषण बताए गए थे
पुलिस के मुताबिक, ऑफिसर्स कैंपस, सिरसी रोड, वैशाली नगर निवासी उमेश कुमार शर्मा ने 6 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि उनकी पत्नी पारिवारिक कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रही थीं। अलमारी खोलकर आभूषण निकालने पर पता चला कि उसमें रखे सोने के जेवरात और 8 हजार रुपये गायब थे। चोरी हुए सोने और डायमंड के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई। मामले में मुकदमा नंबर 327/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले
जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त प्रशान्त किरण के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन, सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल कुमार शर्मा के सुपरविजन और थाना प्रभारी अरविन्द सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के साथ अन्य संभावित स्थानों पर लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा मानवीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  झालावाड़ में बारिश का कहर: टापू बना स्कूल, पानी के बीच फंसी 80 छात्रों की सांसें; बच्चों को सुरक्षित निकाला

पति विकास मीणा ने चोरी के आभूषणों को बेचा
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को विकास मीणा और उसकी पत्नी मोनिका मीणा को डिटेन कर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि परिवादी के घर पर काम करने वाली मोनिका मीणा ने कथित तौर पर अलमारी से आभूषण चोरी किए। इसके बाद उसके पति विकास मीणा ने चोरी के आभूषणों को बेच दिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और बरामदगी की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार मीणा (19), निवासी बूंदी, हाल निवासी बुनकर कॉलोनी, खातीपुरा और मोनिका मीणा (20), निवासी टोंक, हाल निवासी बुनकर कॉलोनी, खातीपुरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed