फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Diya Kumari approved the preparation of DPR for nine new Greenfield Highways in the state

Rajasthan: प्रदेश को 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे की सौगात, डिप्टी सीएम बोलीं- हमने DPR बनाने का काम शुरू किया

Mon, 06 Jan 2025 06:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 Jan 2025 06:40 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में नौ ग्रीनफील्ड हाईवे तैयार किए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। डीपीआर तैयार करने के लिए पीडब्लूडी को 30 करोड़ की सेंक्शन जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Diya Kumari approved the preparation of DPR for nine new Greenfield Highways in the state
दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश में नौ नए ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने इसके लिए 30 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी जारी कर दी। उन्होंने बताया कि राज्य में टोल कलेक्शन को पारदर्शी बनाने के लिए सभी टोल प्लाजा पर फास्ट-टेग अनिवार्य कर दिया गया है। इससे राज्य राजमार्गों से होने वाली आय में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। दीया कुमारी ने कहा कि फास्ट-टैग से टोल कलेक्शन का फैसला राजस्थान में पीपीपी मोड पर आधारभूत ढांचे के विकास में एक दूरगामी फैसला साबित होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की सेवा एप को लांच किया गया है, जिस पर आम नागरिक सड़कों की स्थिति के बारे में शिकायत अधिकारियों तक पहुंचा सकता है और उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सड़कों की स्थिती को सुधारने के लिए अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहने के भी निर्देश दिए हैं। राज्य में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 14679 करोड़ रुपये के लागत से 20470 किलोमीटर सड़कों का विकास कार्य किया गया है, जिसमें से 8868 किमी नई सड़कें है। इसके साथ ही ग्रामीण सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 4228 किमी मिसिंग लिंक सड़कों का भी निर्माण किया गया है। दस हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में अटल प्रगति पथ बनाये जा रहे है। 

विज्ञापन

राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 326 किमी सड़कों का निर्माण पीपीपी-वीजीएफ-एन्यूटी-ईपीसी के नियमों के तहत किया जा रहा है। इनमें से 7 परियोजनाओं का काम एक वर्ष में पूरा कर लिया गया है और 6 अन्य परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। राज्य की प्रत्येक विधानसभा 5 करोड़ की लागत से 3220 किमी मिसिंग लिंक और नॉन-पेचेबल सड़कों के काम स्वीकृत किए गए। जिन्हें 31 जुलाई, 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। पश्चिमी सीमा क्षेत्र में बार्डर चौकियों तक सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थाई मरम्मत के लिए 964.43 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है और इस राशि से प्रदेश में वर्षा से क्षतिग्रस्त लगभग 2328 कार्यों की स्थाई मरम्मत करवाई जाएगी। दीया कुमारी ने कहा कि पीएम गतिशक्ति योजना से प्रेरणा लेते हुए हमने चार स्टेट-हाईवेज् पर इंटेलीजेन्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली को लागू करने का नीतिगत निर्णय लिया, ब्लैक स्पॉट में इंजीनियरिंग सुधार और पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए बायो बिटुमिन के उपयोग के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed