फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Recruitment for 2,163 Technician Posts in State Power Corporations, Apply Online till Sept 25

Jaipur News: राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर भर्ती, 25 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 10 Sep 2025 08:25 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Sep 2025 08:25 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय के 2163 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 10 से 25 सितम्बर 2025 तक चलेगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने और निगमों को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Jaipur News: Recruitment for 2,163 Technician Posts in State Power Corporations, Apply Online till Sept 25
विद्युत भवन, जयपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य के विद्युत निगमों में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। ऊर्जा विभाग ने उत्पादन निगम, जयपुर/ अजमेर/ जोधपुर विद्युत वितरण निगम में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई), ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई) तथा प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय (आईटीआई) के कुल 2163 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 सितम्बर सुबह 10 बजे से 25 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्युत निगमों को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पहले 216 पदों की भर्ती विज्ञापित की गई थी, जिसमें 1947 नए पद जोड़कर अब कुल संख्या 2163 कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: अब ग्रेटर नगर निगम बनाएगा 'यूएलबी क्लब', पार्षदों-अधिकारियों को मिलेंगी 5 स्टार सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम में 150 पद, जयपुर विद्युत वितरण निगम में 603 पद, अजमेर विद्युत वितरण निगम में 498 पद तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम में 912 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को संशोधन का अवसर अगस्त माह में दिया गया था। अब द्वितीय चरण में अन्य अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।


अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध लिंक का उपयोग कर सकते हैं, जिनमें प्रमुख हैं – energy.rajasthan.gov.in, rrvun, rrvpn, jvvnl, jdvvnl तथा avvnl।

विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु कार्यालय समय में हेल्पलाइन डेस्क नंबर 9414056655 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed