{"_id":"643e01990df4d3c5fc0c3336","slug":"deputy-leader-of-opposition-satish-poonia-will-campaign-in-karnataka-assembly-elections-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: सतीश पूनिया को कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में लगाया, जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी, बेंगलुरु रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: सतीश पूनिया को कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में लगाया, जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी, बेंगलुरु रवाना
Tue, 18 Apr 2023 08:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 18 Apr 2023 08:04 AM IST
सार
भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। बीजेपी हाईकमान का निर्देश मिलते ही पूनिया जयपुर से कर्नाटक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजस्थान से बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां की ड्यूटी लगाई है। डॉ. सतीश पूनियां कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष के मार्गदर्शन और नेतृत्व में सतीश पूनियां को विशेष तौर पर बेंगलुरु ग्रामीण जिला की सीटों पर जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
किसान-ओबीसी और प्रवासी राजस्थानी बाहुल्य सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार और मैनेजमेंट
जानकारी के मुताबिक सतीश पूनियां लगभग 20-21 दिन कर्नाटक के किसान-ओबीसी बाहुल्य वाली सीटों और प्रवासी राजस्थानी बाहुल्य सीटों पर चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन का जिम्मा संभालेंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक सतीश पूनियां गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों में भी चुनाव प्रचार कर चुके हैं।
विज्ञापन