{"_id":"69c68eacde702ac5060c1ba0","slug":"high-voltage-drama-in-jaipur-following-minor-collision-young-woman-vandalizes-bullet-motorcycle-on-road-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर युवती का हाईवोल्टेज हंगामा: गुस्से में बुलेट पर बरसा दिए हेल्मेट-पत्थर, वजह हैरान करने वाली; वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क पर युवती का हाईवोल्टेज हंगामा: गुस्से में बुलेट पर बरसा दिए हेल्मेट-पत्थर, वजह हैरान करने वाली; वीडियो
Fri, 27 Mar 2026 07:35 PM IST
Himanshu Priyadarshi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:35 PM IST
सार
Jaipur News: जयपुर के बाइस गोदाम इलाके में मामूली टक्कर के बाद युवती ने गुस्से में बुलेट में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई पुलिस शिकायत या कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
सड़क पर बुलेट बाइक में तोड़फोड़ करती युवती
- फोटो : वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के बाइस गोदाम इलाके में एक मामूली सड़क हादसे के बाद बड़ा हंगामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, एक युवती स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी, तभी रास्ते में उसकी स्कूटी को एक बुलेट सवार ने हल्की टक्कर मार दी। इस टक्कर से स्कूटी को बेहद मामूली नुकसान हुआ।
विज्ञापन
मदद के दौरान भड़का विवाद
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बुलेट चालक मौके से भागने के बजाय रुक गया और युवती की मदद करने लगा। इसी दौरान किसी कारण से युवती को गुस्सा आ गया और स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, इसके बाद विवाद तेजी से बढ़ गया।
विज्ञापन
सड़क पर की तोड़फोड़ और हंगामा
गुस्से में युवती ने बुलेट को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। उसने पहले बुलेट में लगे हेलमेट से उसके शीशे तोड़े और फिर पत्थर से वार कर वाहन को क्षतिग्रस्त किया। इस दौरान युवती लगातार धमकी भी देती रही। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें- भारत को कैसा सुरक्षा खतरा?: ISI एजेंट-संदिग्धों का मॉड्यूल उजागर, डिजिटल नेटवर्क को हथियार बनाकर राजस्थान के जरिए अशांति फैलाने का मकसद!
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया कि बुलेट चालक ने भी इस घटना का वीडियो अपने स्तर पर रिकॉर्ड किया।
अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं
घटना के बावजूद फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से किसी भी प्रकार की पुलिस शिकायत या कानूनी कार्रवाई दर्ज नहीं कराई गई है। मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन